sss

; //]]>

अब ऐसे भारत-अमरीका कसेंगे चीन पर नकेल - Khabar NonStop

India-US

चीन ने आतंकवादियों के पनाहगार पाकिस्तान से दोस्ती के लिए हमेशा ही उसकी ढाल बनता आया है और इसी वजह से वैश्विक मंच पर चीन की किरकिरी भी हुई। लेकिन फिर भी चीन ने पाकिस्तान का ही समर्थन किया है। लेकिन अब भारत और अमेरिका चीन की नकेल कसने वाले हैं।

चीन में राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया तो हो सकती है ये सजा

दरअसल, भारत मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए कई प्रयास करते आया है लेकिन चीन ने बार बार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचाया है। लेकिन अब भारत और अमरीका इस मामले में साथ आने वाले हैं और मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की रणनीति तय करेंगे। इसके साथ ही जैश ए मोहम्मद और उसके जैसे आतंकी संगठनों को कैसे कमजोर किया जा सकता है इसपर भी रणनीति तय की जाएगी। इसके लिए दिसंबर में भारत और यूएस के अधिकारियों के बीच मुलाकात भी होगी जिसमें इन आतंकियों के खिलाफ रणनीति बनाई जायेगी। ऐसे में चीन की नकेल कसने के लिए उसपर कोई दवाब नहीं बनाया जायेगा लेकिन चीन की कोशिश ज़रूर पाकिस्तान के लिए व्यर्थ जाएगी।

बता दें कि, आतंकियों पर नकेल कसने के लिए नई नीति बनाने पर बात गर्मियों में डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात भी हुई थी जिसमें अल कायदा, आईएसआईएस, जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तय्यबा, डी कंपनी और उनके जैसे बाकी आतंकी संगठनों के खिलाफ दोनों देश एकजुट होने की बात कही थी।

अब पाकिस्तान इसके लिए लेगा चीन की मदद…



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zr2Fgs

Comments