गुजरात चुनाव: वडगांव से निर्दलीय के तौर पर दलित नेता जिग्नेश लड़ेंगे चुनाव - Khabar NonStop
नई दिल्ली। आज यानी कि सोमवार से गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी जो राज्य में बदलते सामाजिक समीकरणों की धूरी रहे हैं। एक बड़ा ऐलान किया है। गुजरात के बनासकांठा जिले के वडगांव सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जिग्नेश चुनाव लड़ेंगे। ये घोषणा खुद जिग्नेश ने की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिग्नेश ने इससे पहले ऐलान किया था कि उनका उद्देश्य बीजेपी को हराना ही है। कांग्रेस पार्टी ने भी जिग्नेश मेवाणी को भी अपने साथ लेने की कोशिश की थी। लेकिन जिग्नेश ने न सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि किसी भी अन्य दल के साथ मंच साझा करने से इंकार कर दिया था।
कांग्रेस ने गुजरात में की तीसरी लिस्ट जारी, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा
जिग्नेश ने 15 नवंबर को कहा था कि, ‘‘गुजरात विधानसभा का चुनाव इस बार बेहद ऐतिहासिक एवं निर्णायक साबित होने जा रहा है। इस चुनाव में प्रगतिशील एवं लोकतांत्रिक ताकतों को साथ आकर बीजेपी को उसी के ‘‘मैदान’’ में हराना है।’’ इतना ही नहीं साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि बीजेपी को गुजरात चुनाव में हराने के बाद ही 2019 में बीजेपी को सत्ता से बाहर रखा जा सकता है। आज जिग्नेश ने ट्वीट कर कहा है कि वे गुजरात के बनासकांठा जिले की वडगांव-11 सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुजरात विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
इसके साथ ही अपनी फेसबुक वॉल पर जिग्नेश ने लिखा है कि अब खुद गब्बर मैदान में… हम 11- वड़गांव चुनावक्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 2017 गुजरात विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। आज वडग़ांव एक्जिक्यूट मेजिस्ट्रेट की ऑफिस पर पर्चा भरने गए हैं।
पीएम करेंगे ‘मन की बात’, गुजरात में ‘चाय के साथ’ सुनेंगे बीजेपी नेता
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iTj7vU
Comments
Post a Comment