फेसबुक पर पाकिस्तान ने की ऐसी हरकत, बांग्लादेश हुआ सख्त, पाक माफ़ी मांगे - Khabar NonStop
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पाकिस्तान की तरफ से कुछ ऐसा कर दिया गया कि बांग्लादेश ने इस्लामाबाद से माफ़ी माँगने को कह दिया। पाकिस्तान उच्चायोग ने फेसबुक पेज पर एक विडियो पोस्ट कर दिया जिसे लेकर बांग्लादेश भड़क गया। इस भ्रामक विडियो पोस्ट को लेकर बांग्लादेश सरकार ने पाकिस्तानी अधिकारी से माफ़ी मांगने की बात कही। इस विडियो पोस्ट में पाकिस्तान की तरफ से यह कहा गया कि बांग्लादेश की आजादी की घोषणा शेख मुजीबुर रहमान ने नहीं, जियाउर रहमान ने की थी। यह फेसबुक पेज पाकिस्तानी उच्चायोग करता है। ढाका ने पाकिस्तानी उच्चायोग से कहा है कि वह जल्द से जल्द इस विडियो को हटा ले।
अब पाकिस्तान इसके लिए लेगा चीन की मदद…
क्या है इस विडियो में?
पाकिस्तान द्वारा फेसबुक पेज- पाकिस्तान अफेयर्स पर यह विडियो शेयर किया गया था। इस विडियो में कहा गया कि बंगबंधु बांग्लादेश की आजादी नहीं चाहते थे, उन्होनें बंगाली बहुल पूर्वी पाकिस्तान को अलग देश बनाने की मांग की थी। इस तरह इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने पर बांग्लादेश ने पाकिस्तान से माफ़ी मांगने की बात कही। यह विडियो कुल 13.45 मिनट का है। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले यह विडियो पाकिस्तानी उच्चायोग जो कि ढाका में है, ने फेसबुक पर पोस्ट किया। विडियो शेयर होते ही वायरल होने लगा। विवाद होने के बाद इसे पाकिस्तानी उच्चायोग के पेज से हटा लिया गया। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस पर सख्ती दिखाते हुए पाकिस्तानी उच्चायुक्त रफीउज्जमान सिद्दीकी को जवाब के लिए तलब किया। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताते हुए पाकिस्तानी उच्चायुक्त को इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की चेतावनी भी दी। पाकिस्तानी उच्चायुक्त की यह मुलाकात बांग्लादेश के विदेश सचिव (द्विपक्षीय और कांसुलर) कमरुल अहसान से हुई। अहसान ने आपत्ति जताते हुए कहा, “हमने उनसे कहा कि यदि यह जारी रहा तो यह दोनों देशों के बीच संबंधों को नुकसान पहुंचाएगा। इतिहास, इतिहास है। कोई प्रचार करके इसे मिटा नहीं सकता।”
पाक को अमेरिका की चेतावनी, आतंक खत्म करो नहीं तो हम निपटेंगे
पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने मांगी माफी
बांग्लादेश के विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान के राजदूत ने इस घटना को अनजाने में होने की बात कही है। उन्होनें इस घटना के लिए माफ़ी भी मांग ली है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया। बयां में सरकार की तरफ से कहा गया कि, “सरकार को बहुत अफसोस है कि बांग्लादेश के लगातार कहने के बाद भी पाकिस्तान और उसकी एजेंसियों ने बांग्लादेश के खिलाफ चलाए जा रहे इन अभियानों को बंद नहीं किया।” बांग्लादेश की तरफ से पाकिस्तानी राजदूत को निर्देशित किया गया है कि वह इस मामले को इस्लामाबाद में बैठे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाए।
इस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे शक्तिशाली, भारत का है ये नंबर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h6dwom
Comments
Post a Comment