sss

; //]]>

दिल्ली सरकार करेगी हेलीकॉप्टर से पानी का छिड़काव - Khabar NonStop

smogदिल्ली। दिल्ली सरकार ने खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके प्रदूषण से छुटकारा पाने के उद्देश्य से शहर में पानी का छिड़काव करने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया पर काम करने का आज फैसला किया। पानी के छिड़काव से पार्टिकुलेट मैटर की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा।

किन्नर बना कांस्टेबल तो HC ने दिया ये आदेश

पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने कहा

पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि उन्होंने पानी के हवाई छिड़काव की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी पवन हंस और केन्द्र के सभी संबंधित विभागों के साथ एक बैठक की है।

हुसैन ने किया ट्वीट   

हुसैन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा,‘‘पानी के छिड़काव की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिये पवन हंस और केन्द्र के सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की।  इसे शुरू करने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया पर काम करने का फैसला किया।’’दिल्ली सरकार हवा में पार्टिकुलेट मैटर की समस्या को नियंत्रित करने के लिए शहर में हेलीकाप्टरों से पानी का छिड़काव करने के बारे में पवन हंस से बातचीत कर रही है।

दाऊद इब्राहिम की संपत्ति होगी आज नीलाम



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hq44Zy

Comments