sss

; //]]>

लड़की के साथ वायरल हुई तेजस्वी की तस्वीर, कहा, ‘मैं मर्द का बच्चा हूं’ - Khabar NonStop

Tejashwi Yadav

नई दिल्ली। पहले राजनेताओं पर निजी हमले गाहे बगाहे देखने को मिलते थे, लेकिन अब यह आम बात हो गयी है। राजनीती में भाषाई मर्यादा निम्नतम स्तर पर पहुँच गयी है। राजनेता एक दूसरे पर कोई भी आरोप लगाने से नहीं थमते। इसी बीच बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। शराब माफिया के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो वायरल होने के बाद जनता दल (यू) के प्रवक्ताओं ने तेजस्वी यादव की फोटो एक लड़की के साथ वायरल कर दी है।

अब तेजस्वी भी करेंगे ‘चाय पर चर्चा’

तेजस्वी ने दिया जवाब

इस वायरल फोटो के विवाद में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘नीतीश चाचा राजनीति का स्तर इतना मत गिराइए’। तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, “नीतीश चाचा ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है कि एक लड़की के साथ तस्वीर सामने कर, मेरा राजनीतिक चरित्र हनन करने का प्रयास किया। हम तो जहरीली शराब माफिया के साथ उनकी फोटो दिखाकर छवि कुमार को आइना दिखाने का काम कर रहे थे।”

तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

मैं मर्द का बच्चा, खुद दूंगा जवाब

तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, “मेरी उस वक्त की तस्वीर सार्वजनिक की गई है, जब मैं राजनीति में नहीं था। उस समय मैं IPL खेलता था। आईपीएल में मैच के बाद सभी खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के साथ ‘After match पार्टी’ होती थी। नीतीश कुमार बिल्कुल हताश और असहज हैं। हताशा इस बात की कि उन्हें आभास हो गया है कि उन्हें पलटी मारने के राजनीतिक स्टंटबाजी में खुद ही अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार दी है। मरता क्या नहीं करता! हताशा में अपनी बची खुची इज्जत भी मिटाने पर तुल गए हैं। हम सच्चे हैं इसलिए खुद सामने आकर आरोपों का जवाब दे रहे हैं। आपकी तरह रोबोट आगे नहीं करते। मैं मर्द का बच्चा हूं और अपने जवाब ख़ुद देता हूं।”

नरेंद्र मोदी को ‘बहनों, भाइयों’ कहने से फुर्सत नहीं है: लालू यादव

जदयू का दावा तेजस्वी हैं शराबी

जनता दल यू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर तमाम आरोप लगाये हैं। उन्होनें एक पुराणी तस्वीर के जरिये मीडिया को बताया कि तेजस्वी यादव शराबी हैं। उन्होनें मीडिया को तस्वीर दिखाते हुए कहा, “लड़की के साथ हाथ में बीयर लिए तेजस्वी यादव की यह फोटो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। हमारा दावा है कि तेजस्वी अभी भी शराब का सेवन करते हैं। लालू यादव को भरोसा न हो तो वह अपने बेटे का ब्लड टेस्ट करा सकते हैं।” वहीं एक और प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली जाने पर तेजस्वी गुप्त जगह पर रुकते हैं। वहां पर वे शराब पीते हैं। प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चुनौती देते हुए कहा, “वे जब चाहें हमारे घरों की तलाशी ले लें, यहां कोई शराब नहीं मिलेगी। लेकिन साथ में उन्हें अपने घर की भी तलाशी देनी होगी।”

सृजन घोटाला सीएम नीतीश कुमार की देन हैः तेजप्रताप यादव



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ha2hLL

Comments