sss

; //]]>

‘लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना कठिन’- जुबिन नौटियाल - Khabar NonStop

Jubin Nautiyal

देहरादून उत्तराखंड से आये गायक जुबिन नौटियाल ने 4वर्ष की उम्र से संगीत में अपनी रूचि दिखाना शुरू कर दिया था। 18  वर्ष की उम्र में न सिर्फ देहरादून में बल्कि पूरे उत्तराखंड में वो प्रसिद्ध हो गए।

इत्तेफाक का हिस्सा बनकर अच्छा लगा

जुबिन ने अपने करियर की  शुरुआत वर्ष 2012 में की थी उसके बाद जुबिन कभी पीछे मुड़कर नहीं देखे। जुबिन मिर्ची अवार्ड से लेकर कई पुरस्कारों से सम्मानित किये गए। फिल्म इत्तेफाक में बप्पी दा के गाने ‘रात बाकि’ के लिए उन्होंने कहा, ‘लोगो की उमीदों पर खरा उतरना थोड़ा कठिन होता है।’ अपने इस नए रीमेक गीत के बारे में बात करते हुए जुबिन कहते हैं, ‘पहले तो मैं कहना चाहूंगा कि मुझे फिल्म इत्तेफ़ाक़ का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। मैंने कई गानो के रमिक्स बनाये, कई गानो को एक नए तरिके से पेश कर चुका हूँ और यह इतना आसान काम नहीं हैं, क्योंकि जब लोगों की सोच और उनकी उम्मीद पर खरा उतरना होता है तो वह थोड़ा कठिन जरूर हो जाता है। जब किसी पुराने गाने को पुनः निर्मित किया जाता है तो उसमें दो ही बाते सामने आती हैं या तो वो बहुत अद्भुत हो सकता है या फिर पूरी तरह से ख़राब इसलिए मैंअधिकतर रिमिक्स करने के लिए गानों का चुनाव करता हूँ।’

फिल्म ‘पद्मावती’ की बढ़ी मुश्किलें..

नौटियाल और निकिता का साथ

बता दें कि, बप्पी लाहिड़ी और आशा भोसले के इस गाने को जुबिन नौटियाल और निकिता गांधी ने मिलकर गाया है। इस गाने को सुनते हुए आप आसानी से पकड़ पाएंगे कि गाने में प्यार शब्द की जगह इत्तेफाक से का इस्तेमाल किया गया है। इस गाने को तनिष्क बागची ने बनाया है और तनिष्क के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए ज़ुबिन कहते हैं, ‘जब आप तनिष्क बागची जैसे कलाकार निर्माता के साथ काम करते हो तो वह मज़ा अलग होता है। वो हमेशा अपने नज़रिये से कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। जब निर्माता ही कुछ नया करने में विश्वास रखता है तो गायक को भी वैसा कुछ करने की स्वतंत्रता होती है। हम दोनों ने साथ में जितने भी रिमिक्स गाने बनाये हैं उसे लोगो ने खूब सराहा हैं।’

बने रिमिक्स के बादशाह

जुबिन ने आगे कहा, ‘तनिष्क और मैंने अपने करियर की शुरुआत लगभग साथ में ही की थी और उनके साथ काम करने का मौक़ा मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं  पहली बार उनसे तब मिला था जब वो मुंबई आये थे और हमने तुरंत साथ में काम करना शुरू कर दिया। इनके साथ काम करने का माहौल बहुत अच्छा होता है, हम दोनों कई गानों पर साथ काम कर चुके हैं। उनके बारे में जितने शब्द बोले जाए उतने कम हैं।’ दरअसल, ज़ुबिन नौटीयाल ने कई गानों के रिमिक्स बनाये हैं। बादशाहो फिल्म का सोचा है तक और अब इत्तेफाक में इसी के साथ रिमिक्स गानो के लिए जो उन्होंने महारथ हासिल की है वह सराहनीय हैं।उनकी कला और प्रतिभा के साथ वो रिमिक्स बादशाह भी बन गए।

टाइगर ज़िंदा है’ का ट्रेलर 7 नवम्बर को होगा रिलीज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lPUQuJ

Comments