‘राष्ट्रमाता’ का अपमान करने वाली फ़िल्म स्वीकार नहीं: शिवराज सिंह - Khabar NonStop
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर विरोध कम नहीं हो रहा है। अब तक इसका विरोध करनी सेना सहित कई राजपूत संगठन कर रहे थे। इसी दौरान राजनेता भी खुलकर सामने आने लगे हैं। कुछ दिनों पहले यूपी सरकार ने इसकी रिलीज टालने के लिए केंद्र सरकार को लेटर लिखा था और अब अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इसमें नया नाम जुड़ गया है।
तय है राहुल की ताजपोशी का दिन, 19 दिसंबर को होगा ऐलान
शिवराज सिंह का कहना
शिवराज सिंह का कहना, फिल्म कल्पनाओं पर बनाएं तो ठीक है मगर राष्टनायकों, राष्ट नायिकाओं पर बनेगी तो ऐतिहासिक तथ्यों को छेड़़ा ना जाये। देश उदेलित है। इस फिल्म में तथ्यों से खिलवाड़ किया गया है। ये देश मान रहा है, राष्ट्रमाता ‘पद्मावती’ के सम्मान के खिलाफ फिल्म में दृश्य दिखाये गए हैं, ऐसी फिल्म का प्रदर्शन एमपी में नहीं होगा।’
‘राष्ट्रमाता ‘पद्मावती‘ अमर रहे
बता दें भोपाल में बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने सीएम हाउस में ‘पद्मावती’ के नारे लगाए और कहा कि ‘राष्ट्रमाता ‘पद्मावती’ अमर रहे।’ विरोध खत्म करने के लिए मेकर्स ने कुछ मीडिया हाउसेज को ये फिल्म दिखाई ताकि लोगों को सच्चाई बताई जा सके।
गुजरात चुनाव: भाजपा ने जारी की 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
प्रसून जोशी ने जताई नाराजगी
सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी ने इस पर निराशा जताई है और कहा है कि यह एक अवसरवादी उदाहरण स्थापित करता है। आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ये फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन बढ़ते विरोध के चलते मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है। नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। ‘पद्मावती’ को सेंसर बोर्ड से भी सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iy4f5Y
Comments
Post a Comment