बीजेपी सरकार का भगवा रंग जनता को राश नहीं आ रहा: किरणमय नन्दा - Khabar NonStop
देवरिया। उत्तरप्रदेश में चुनावों में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए सभी पार्टियां दूसरी पार्टियों की कमियां गिना रही हैं। दूसरी पार्टी ने क्या किया क्या नहीं किया और बीजेपी कितनी असफल रही ये सबको बता रही है। सभी नेता एक दूसरे पर आरोप पर आरोप लगाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा ने देवरिया में एक निजि कार्यक्रम में शिरकत करते हुए वीजेपी सरकार पर तंज कसे।
क्या कहा किरणमय नन्दा ने
समाजवादी प्रार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा आज देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के मठिया माई के मन्दिर में पहुंचे जहां उन्होंने एक निजि कार्यक्रम में शिरकत की। और बीजेपी सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि युपी की बीजेपी सरकार में लगातार अपराध का ग्राफ बढ रहा है जिससे जनता परेशान है, भगवा रंग के मामले पर कहा कि जब सीता माता का रावण ने हरण किया था तब वह साधु के वेष में आया था और रावण ने भगवा रंग को धारण किया था लेकिन हिन्दु समाज में भगवा रंग पवित्र माना जाता है वहीं बीजेपी सरकार के भगवा रंग पर कहा कि यह जनता को राश नहीं आ रहा है और भगवा रंग ही जनता का हरण करने आया है, वीजेपी के पास कोई विकाश का मुद्दा नहीं है और झूठ बोलकर वीजेपी युपी में शासन कर रही है।
प्रधानाचार्य ने नाबालिग छात्रा के साथ किया रेप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gUw877
Comments
Post a Comment