धूम्रपान से हो सकती है आंत में सूजन से संबंधित बीमारी - Khabar NonStop
ध्रूमपान करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है इससे श्वास संबधित बीमारियां भी होती है और कैंसर जेसी खतरनाक बीमारियाँ भी होती हैं। लेकिन अभी हाल ही में हुए एक अध्ययन से सामने आया है कि, सिगरेट पीने से आंतों को नुकसान पहुंच सकती है और कोलाइटिस का खतरा बढ़ने की आशंका भी बढ़ जाती है।
अदरक के औषधीय गुण बचाएं शरीर को कैंसर से
शोधकर्ताओं ने सिगरेट के धुएं के सम्पर्क में आने वाले चूहे पर सिगरेट का प्रभाव देखने के लिए जिम्मेदार खास रक्त कोशिका एवं प्रोटीन को चिन्हित किया है। ‘फ्रंटियर्स इन इम्युनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन से वैज्ञानिकों को आंत के सूजन से जुड़ी बीमारियों के उपचार में मदद मिल सकती है और इससे कोलाइटिस के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सकता है।
बता दें कि, इससे पहले किये गए अध्ययन में बताया गया था कि, धूम्रपान के कारण फेंफड़ों में सूजन से आंत पर प्रभाव पड़ सकता है। दक्षिण कोरिया के क्यूंग ही विश्वविद्यालय के ह्युंसू बे ने कहा, ”फेंफड़े के वायु तंत्र और आंत प्रणली में कई समानताएं हैं।’ इन दोनों अध्ययनों के सामने आने के बाद आप ये तो समझ ही गए होंगे कि ध्रूमपानरन आपके लिए फेफड़ों ही नहीं बल्कि आपके आंतों को नुकसान पहुंच सकता है ऐसे में आप ध्रूमपान करने से बचें तो आप स्वस्थ रहेंगे।
क्या आपको पता है घंटे भर बैठे रहना सिगरेट पीने जितना है खतरनाक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zaj08h
Comments
Post a Comment