‘आखिर कब तक यहाँ के बच्चे ‘सिनेमा’ से दूर रहेंगे’ - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सिनेमाघरों को फिर से चालू करने की बात एक बार फिर से उठी है। यह मुद्दा जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से उठाया गया है। सरकार में लोक निर्माण मंत्री और पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के प्रवक्ता, नईम अख्तर ने कहा कि सरकार कश्मीर में सिनेमाघरों को चालू करने के लिए पहल करेगी और इस कार्य में सहयोग के लिए समाज के सभी वर्गों के सहयोग की मांग भी करेगी।
J&K: IUST अवंतिपुरा के 4 MBA छात्र स्प्रे अटैक मामले में सस्पेंड
सिनेमा को लेकर कश्मीर के लोग इतने नकारात्मक क्यों?
राज्य के लोक निर्माण मंत्री और पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के प्रवक्ता, नईम अख्तर ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने अपने बच्चों को सिनेमाघरों में जाने से मना कर दिया है। लोगों ने बच्चों पर पाबन्दी लगा दी है। हमारे बच्चे, 20-30 साल के युवा भी सिनेमा से वंचित रह गये हैं। हमारी पाबंदियों के चलते हमारे बच्चे मनोरंजन से वंचित हो गये हैं। टैगोर हॉल में एक फिल्म समारोह के मौके पर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होनें कहा, “दुनिया भर के सभी देशों में सिनेमाघर हैं।” अख्तर ने कहा कि वह यह समझने में नाकाम रहे हैं कि कश्मीर के लोग सिनेमाघरों के बारे में नकारात्मक क्यों महसूस करते हैं। दुनिया भर के देशों में सिनेमाघरों की उपस्थिति है, यहाँ तक कि पाकिस्तान में भी सिनेमा के बारे में इतनी नकारात्मकता नहीं है। उन्होनें कहा, “दुनिया भर में सिनेमाघर हैं यहां तक कि पाकिस्तान में भी सिनेमा है। सऊदी अरब भी रियाद में सिनेमा और अन्य चीजों ला रहा है। पता नहीं क्यों लोग यहां सिनेमाघरों के बारे में इतना नकारात्मक महसूस करते हैं।”
हिजबुल-अलकायदा ‘घाटी’ को अशांत करने के फिराक में, दर्ज़नों आतंकी घुसे कश्मीर में
सरकार उठाएगी कदम
मंत्री नईम अख्तर ने टेलीविजन का हवाला देते हुए कहा कि, अब हर घर में सिनेमाघर हैं। उन्होनें कहा, “टेलीविजन भी एक सिनेमा है, आपकी जेब में आपका मोबाइल फोन भी एक सिनेमा ही है। इसके बाद भी पता नहीं क्यों लोग बच्चों को सिनेमाघरों में जाने से रोकते हैं।” उन्होंने कहा कि, “कश्मीर में हमारी सरकार निश्चित रूप से सिनेमाघरों की बहाली के लिए कदम उठाएगी। लेकिन जब तक और समाज के सभी लोग साथ नहीं आयेंगे, तब तक ऐसा नहीं होगा। कितनी देर तक हम अपने बच्चों को वास्तविक मनोरंजन से दूर रखेंगे?” गौरतलब हो कश्मीर में आतंकवादी संगठनों खतरों के कारण इन सिनेमाघरों को पुनर्स्थापित करने के प्रयास अब तक विफल हुए हैं।
“आम जनता से इज्जत से पेश आएं अधिकारी”
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h55cVO
Comments
Post a Comment