‘टाइगर जिंदा है’ के सेट से वायरल हुई तस्वीरें - Khabar NonStop
सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी का कौन फैन नहीं है। उनकी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को इंतजार हर किसी को है। बता दें की इस फिल्म की शूटिंग कई देशों में चल रही है। इसी दौरान फिल्म के सेट से ही कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। जिन्हें ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
मणिकर्णिका’ में कंगना का लुक होगा ऐसा: देखें
नया पोस्टर हुआ वायरल
आपको बता दें फिल्म का नया पोस्टर है जिसमें कैटरीना बंदूक के साथ जबरदस्त स्टंट करती नजर आ रही हैं। कुछ ही देर पहले फिल्म के डायरेक्टर ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्वीट की है। पहले सलमान खान का लुक भी स्टंट करते हुए रिलीज किया जा चुका है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। कैटरीना कैफ और सलमान खान के साथ फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर।
कैटरीना को दी गई खास ट्रेनिंग
इन तस्वीरों पर नजर डालते हुए कोई भी समझ जाएगा की इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री कितनी जोरदार होने वाली है। फिल्म मे कैटरीना कैफ का ये अंदाज फैंस की फिल्म देखने की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा देगा। इसमें खतरनाक हथियारों को चलाने के लिए कैटरीना ने काफी सख्त ट्रेनिंग ली है। ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में लंबे समय बाद कैटरीना और सलमान की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी बेचैन हो रहे हैं। ये फिल्म साल 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है।
एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने रखा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xIdjut
Comments
Post a Comment