sss

; //]]>

नित्यानंद राय: मोदी के खिलाफ उंगली उठाई तो काट देंगे हाथ - Khabar NonStop

NBT-image

पटना। नित्यानंद राय जो कि बिहार बीजेपी के अध्यक्ष हैं उन्होंने एक विवादित बयान दिया है। उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद राय OBC समुदाय के एक कार्यक्रम को सोमवार को संबोधित करने पहुंचे थे। वहां उन्होेने कहा कि, ‘कठिन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। जो हमारे लिए गौरव की बात है। अगर नरेंद्र मोदी जी के ऊपर कोई उंगली या हाथ उठाएगा तो उसे या तो तोड़ दिया जाएगा या काट दिया जाएगा।’ राजनीतिक गलियारे में राय के इस विवादित बयान पर आलोचना का दौर शुरू हो गया है। विवाद को बढ़ता हुआ देख कर राय ने अपना बयान वापस ले लिया है।

सूरत: पाटीदारों के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी ने विशाल रैली के साथ भरा नामांकन

पीएम मोदी की यात्रा को किया याद

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने अब तक की पीएम मोदी की यात्रा को याद करते हुए ने कहा, ‘जिनकी मां खाना परोसती थीं और नरेंद्र मोदी को खाना खिलाने बैठी थीं, उस थाली में बेटे को ना मां और मां को ना बेटा दिखाई देता था। आज गरीब का बेटा पीएम बना है।

उठने वाले हाथ को तोड देंगे

इतना ही नहीं साथ में उन्होंने ये भी कहा कि, ‘उनकी ओर उठने वाली उंगली और हाथ को हम सब मिलके या तो तोड़ देंगे, और अगर जरूरत पड़ी तो काट भी देंगे।’ बिहार के उपमुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी भी इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे।

राय ने दी सफाई

विवाद को बढ़ता देख नित्यानंद राय ने सफाई दी है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहावत के रूप में हाथ काट देने की बात कही थी। साथ ही राय ने ये भी कहा कि, ‘मेरे कहने का मतलब ये था कि देश की आन और सुरक्षा पर सवाल उठाने वालों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा।’ बिहार बीजेपी अध्यक्ष के बयान की आलोचना करते हुए राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राजनीति में गंदे लोग आ गए हैं।

गुजरात चुनाव: भाजपा ने जारी की 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zTEsz3

Comments