sss

; //]]>

चाय पीकर वापस लौटे तो स्कूटी में मिला सांप - Khabar NonStop

Aligarh

अलीगढ़ के नगर निगम कार्यालय के नजदीक चाय की दूकान पर एक युवक चाय पीने के लिए रुक गया। उसने अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर दी। वहीं, पास में कुछ झाड़ियों भी थी। जब वो युवक चाय पीकर वापस स्कूटी के पास पहुंचा तो उसने देखा की स्कूटी में करीब डेढ़ फुट का एक पतला सांप घुस रहा था।

यहां दहेज में दिए जाते हैं दूल्हे को 21 जहरीले सांप

स्कूटी में सांप की बात युवक ने अपने आस पास के लोगों को बताई। वहां तमाशबीनो की भीड़ लग गई। उसके बाद स्कूटी खोलने के लिए एक मेकेनिक बुलाया गया, जिसने स्कूटी की सीट वाला पार्ट जहाँ सांप घुसा था उसको खोल कर अलग कर दिया। सांप अभी भी सीट के नीचे हिस्से में मौजूद था। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने लकड़ी से सांप को बाहर निकाला। सांप कूद कर सड़क पर भागने लगा जिसे वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने जूते से उसके सिर को कुचल दिया। सिर कुचलने से सांप मर गया।

अंधविश्वास: सांप डसने के बाद झाड़ फूंक में लगा परिवार, मौत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ilfC0j

Comments