सासंद के खिलाफ पत्रकारों का धरना - Khabar NonStop
मऊ। असंसदीय शब्दों के लिए जाने जाने वाले जिले के घोसी लोकसभा के सासदं हरीनारायण राजभर की बदजुबानी को बेनकाब करने वाले चार मीडिया कर्मियों पर सासंद ने फर्जी मुकदमा कायम करा दिया। दरअसल सांसद ने सूबे के मुख्यमन्त्री को मां की गाली दी थी जिसको मीडियाकर्मियों ने प्रमुखता के साथ चलाया तो सासदं ने दोष भावना से ग्रसित होकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
क्या है पूरा मामला
जिले के स्थानीय सासदं हरीनारायण राजभर ने 25 अक्टूबर को कई गाडियों को छापेमारी करके पकडा और पुलिस को सूचना देकर बन्द करा दिया। खनन में पकडी गयी गाडियों को सांसद ने खुद ही छुडवा दिया जिसका कोई मुकदमा या फिर पुलिस ने जीडी में नहीं दर्ज किया। सांसद ने छापेमारी का वीडियो का बनाकर खुद ही मीडिया को दिया जिसकी खबर को मीडिया ने प्रमुखता के साथ दिखाया था। इस मामले में सासद ने 27 अक्टूबर को मीडिया से प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान ही सासंद ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ को मां बहन की गाली दी। पुलिस वालों को मां बहन की गाली दी। फिर उसके बाद मीडिया को धमकी भी दी कि इस खबर को रोक देना टेलीकास्ट नहीं करना नहीं तो अच्छा नहीं होगा। जिसके विरोध में कल पत्रकारों ने सांसद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आज पत्रकार कोतवाली में धरने पर बैठ गये हैं। हालांकि इस मामले में पत्रकारों की बात शहर कोतवाल सुरेश मिश्रा से हुयी तो कोतवाल ने उच्चअधिकारियों के निर्देश व जाँच करने की बात कह कर मामले को ठन्डे बस्ते में डाल दिया जिसके आक्रोश में पत्रकार धरने पर बैठे गये । हालांकि इस मामले में पत्रकारों का कहना है कि जब तक मामले में सासंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती है और एफआईआर की कापी पत्रकारों को नहीं मिलती है तब तक धरना जारी रहेगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lCPsLh
Comments
Post a Comment