तो अब बारी है आलू के दही वडे की - Khabar NonStop
आलू के दही वडे़ बनाते वक्त आप चाहें तो उसमें कुट्टू या फिर सिंघाडे का आटा मिक्स कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि आलू के दही वडे़ कैसे बनाए जाते हैं।
सामग्री
आलू 400 ग्राम, सिंघाडा या कुट्टू- 50 ग्राम, सेंधा नमक स्वादअनुसार, काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, इलायची 2 छिली हुई, हरी धनिया 1 चम्मच, दही 400 ग्राम, घी फ्राई करने के लिये।
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले आप आलू उबाल कर छील कर उसमें सिंघाडे या कट्टू का आटा (जो भी उपलब्ध हो), सेंधा नमक, काली मिर्च, इलायची और धनिया मिला कर आटा गूथ लें। एक ओर दही और स्वादअनुसार सेंधा नमक और आधा चम्मच काली मिर्च मिक्स करें। अब एक पैन या कढाई में घी गरम कर लें। अब आटे की छोटी छोटी लोई तैयार कर लें। इनसे वडे तैयार करें और हथेलियों पर पानी लगा कर इन्हे चपटा कर लें। अब इन वडों को गरम घी में फ्राई कर लें। फिर इन्हें दही में डुबोएं और ऊपर से हरी धनिया से गार्निश करके गरमा-गरम परोसे।
इस क्रिसमस मुंह मीठा करें कैरट केक के साथ
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zBmPEu
Comments
Post a Comment