sss

; //]]>

हैदराबाद मेट्रो परियोजना को पीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी - Khabar NonStop

Hyderabadहैदराबाद। हैदराबाद जल्द ही मेट्रो सिटी की लिस्ट में शामिल होने को तैयार है। हैदराबाद के नागरिक अब वर्ल्ड क्लास मेट्रो का लुफ्त उठाएंगे। अब ये सपना जल्द पूरा होने वाला है।  शहर में शुरु होने जा रहा बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल अब नागरिकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पूर्व सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

मेट्रो परियोजना के पहले चरण का होगा शुभारंभ

मालूम हो की टेक हब के रुप में प्रसिद्ध शहर हैदराबाद लोगों को अब बेहतर यातायात सुविधा देने को तत्पर है। इसी दौरान मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 किमी के मेट्रो परियोजना के पहले चरण का शुभारंभ करने जा रहे हैं। वहीं इसके अगले ही दिन, बुधवार से ही नागोले से मियापुर तक की मेट्रो आमलोगों के खोल दी जाएगी।

दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो प्रोजेक्ट

गौरतलब है कि, कभी संदेहों में घिरी निजी-सार्वजनिक पार्टनरशिप में शुरु होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो प्रोजेक्ट अब वास्तविकता की सतह पर उतरने वाला है। हैदराबाद में आम तौर पर ट्रैफिक जाम की समस्या काफी देखी जाती है। मेट्रो आने से लोगों को इस समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

PM मोदी: कांग्रेस को दिक्कत है कि एक चाय वाला उन्हें टक्कर दे रहा है

24 स्टेशनों के साथ शुरु होगा मेट्रो प्रोजेक्ट

कहा जा रहा है कि पूर्वी भाग के उपनगरीय घने इलाकों कुकतपल्ली, और पश्चिमी उपनगरीय इलाके आईटी हब हाईटेक सिटी में काफी राहत मिलेगी। यह प्रोजेक्ट 24 स्टेशनों के साथ शुरु होने जा रहा है। मेट्रो शहर के व्यस्त इलाकों जैसे राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, उस्मानिया यूनिवर्सिटी, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन और बड़े व्यवसायिक स्थान बेगमपेट और अमरपेट जैसे स्टेशनों से गुजरेगी।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2n7qFzH

Comments