मुस्लिम धर्म गुरु कल्बे जब्बाद ने कश्मीर के हालात पर नेताओं को ठहराया जिम्मेदार, कहा… - Khabar NonStop
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस में सेंटर फॉर इंटरफेथ एंड अंडर स्टैंडिंग द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कश्मीर में सदभाव और वहां के हालात के सवाल पर कहा कि, कश्मीर हालात के लिये वहां के नेता जिम्मेदार हैं वो बच्चों और जवानों को बहकाते हैं। लेकिन इसके साथ ही हमारी सरकार से गुजारिश है कि नक्सलियों को न मारने के लिये तो सरकार कहती है कि वहां संयम बरता जाय। तो हमारी सरकार से गुजारिश है कि वहां, भी लोगों बको हकाया जाता है, तो हम सरकार से वहां की पुलिस से कहते हैं कि वहां भी संयम बरता जाय। उन्हें समझाने की कोशिश की जाय सही रास्ते पर लाने की कोशिश की जाय। बजाय इसके कि उनको मारा जाय, वहां के बच्चे अंधे हो जाय इससे वहां नफरत और बढ़ेगी। उससे हालात और खराब होंगे।
हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री ने दिया विवादित बयान
वहीं, उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमेन के विवादित स्थल के बयानों पर मौलाना ने कहा कि, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सरकार के नुमाइंदे है। शियाओं के लीडर नहीं हैं। उनको शियाओं ने नहीं बनाया सरकार ने बनाया है। वो ऐसी बयानबाजी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सीबीआई जांच उनके ऊपर बैठ रही है। उन्होंने इतनी ज्यादा बेईमानियां की है इतने वक्फ बेचे हैं। सारी बेईमानियां आजम खान ने की इनके जरिए। हम आपके जरिए ये पैगाम आरएसएस और बीजेपी को देना चाहते हैं कि, वक्फ बोर्ड के चेयरमेन को बचाने का मतलब है आप आजम खाँन को बचा रहे हैं। आजम खान को समर्थन करना यही दर्शाता है कि, वो लोग आजम खान द्वारा की गई बेईमानियों और देश के जवानों के खिलाफ जो विवादित बयान दिए हैं उसे समर्थन करना है। इसके साथ ही आजम खान भारत माता को चुड़ैल कहा वो भी सही हो जाएगा। अगर सरकार वसीम रिजवी को सपोर्ट करती है तो ये सीधे तौर पर आजम खान को सपोर्ट देना होगा।
लव जिहाद पर बसपा नेता के विवादित बोल…
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xLylc0
Comments
Post a Comment