पद्मावती: सिद्धार्थ ने कहा बिना फिल्म देखे नहीं लगा सकते इल्जाम - Khabar NonStop
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, मंगलवार को लोकमत महाराष्ट्र द्वारा आयोजित मोस्ट स्टाइलिश पुरष्कार समारोह में शामिल हुए। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने फिल्म पद्मावती का समर्थन किया और कहा, “बिना फिल्म देखे इल्जाम लगाना गलत हैं”।
video: बेटे अबराम के साथ मस्ती करते नजर आए SRK
इतिहास से हुई छेड़छाड़
फिल्म ‘पद्मावती’ को करणी सेना द्वारा यह कहकर कटघरे में खड़ा कर दिया गया हैं कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है और वो फिल्म को रिलीज ना होने देने की मांग कर रहे हैं। सीबीएफसी के मेंबर ने भी राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर फिल्म में दखलंदाजी देने की मांग की थी।
सिद्धार्थ ने दिया जवाब
जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि क्या लोगों को इस तरह अपनी राय रखनी चाहिए। तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं। एक अभिनेता होने के तौर पर मैं कहना चाहूंगा कि हम लोग फिल्म बनाने में अपनी पूरी मेहनत करते हैं। फिल्म निर्माताओं के काम के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। और मुझे लगता हैं बिना फिल्म देखे उस पर इल्जाम लगाना सही नहीं है। फिल्म सही है या गलत उसके लिए सीबीएफसी बोर्ड है।
‘पंचलैट’ कैसी फिल्म है ? निदेशक, प्रेम मोदी ने बताया विस्तार से …
बेहतरीन तरीके से होगी फिल्म रिलीज
“मुझे विश्वास है कि पद्मावती फिल्म बहुत बेहतरीन तरीके से रिलीज होगी। लोगों को फिल्म देखनी चाहिए उसके बाद उन्हें क्या लगता है वो बोले। ना कि बिना फिल्म देखे उसके खिलाफ अफवाह फैलाएं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2htTMYe
Comments
Post a Comment