sss

; //]]>

डायनासोर को खत्म करने वाली धातु अब कैंसर को खत्म करेगी - Khabar NonStop

download

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसको सुनकर लोग कांप जाते है। कैंसर एक ऐसी बीमार है जो एक बार होने के बाद इतनी आसानी से आपका पीछा नहीं छोड़ती है। पर अब कैंसर को ख़त्म करने वाली धातु का  का पता चल गया है। कैंसर कोशिकाओं को उस क्षुद्रग्रह के विशेष धातु से नष्ट की जा सकता हैं जिसकी वजह से छह करोड़ 66 लाख साल पहले डायनासोर धरती से विलुप्त हो गये थे।

सालाना 9,500 अफगान बच्चों की मौत का कारण दस्त: यूनिसेफ

इरिडियम धातु के उपयोग से

एक नये अध्ययन में यह दावा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि दुनिया के दूसरे सबसे घने धातु इरिडियम का उपयोग कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में कर सकते हैं। इसके तहत स्वस्थ उत्तकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। इरिडियम को ऑक्सीजन के एक विशेष संस्करण में मिला कर कोशिकाओं में भर दिया जाता है।

क्या आपको पता है घंटे भर बैठे रहना सिगरेट पीने जितना है खतरनाक

पिंग्यू झांग ने कहा

ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय के पिंग्यू झांग ने कहा है कि, ‘‘कैंसर से निबटने की हमारी नवोन्मेषी पहल में हमे अहम कोशकीय प्रोटीनों को निशाने पर लेते हुए इसे ऐसी आदर्श दवाएं अस्तित्व में आ सकती है जिसकी कार्यप्रणाली बिल्कुल नयी  हो।’’ अनुसंधानकर्ताओं ने इरिडियम और ऑर्गेनिक सामग्री का एक यौगिक तैयार करके कैंसर कोशिकाओं को निशाना बनाया है। इसके तहत कोशिकाओं के अंदर ऊर्जा ऑक्सीजन तक पहुंचायी जाती है। फलस्वरुप ऑक्सीजन से ऑक्सीजन एकल में बदल जाता है जो जहरीला होता है और कोशिकाओं को खत्म कर देता है। और इस पूरी प्रक्रिया में स्वस्थ उत्तक अप्रभावित रहता है। यह प्रक्रिया लेजर प्रकाश को त्वचा से कैंसर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचाकर शुरु होती है। यह प्रकाश यौगिक के प्रकाश सक्रिय आवरण तक पहुंच कर धातु को कैंसर में एकल ऑक्सीजन भरने के लिए सक्रिय कर देती है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h0rq7U

Comments