sss

; //]]>

एक बार फिर केआरके का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड - Khabar NonStop

Kamaal Rashid Khan

 

एक बार इर से कथित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान का ट्विटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन फिर से कमाल कमाल ने एक नया अकाउंट बना लिया है। @KRKActor से किए अपने पहले ट्वीट में केआरके ने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान पर निशाना साधते हुए लिखा था, “एसआरके + सलमान खान+ आमिर खान मेरा एकाउंट सस्पेंड करने के लिए ट्विटर को मजबूर कर सकते हैं लेकिन फिर भी वे मुझे फिल्मों का रिव्यू करने से रोक नहीं सकेंगे जो जनता को उनकी कूड़ा फिल्में देखने से बचाने की एक मुहीम है। मुझे रोकने से अच्छा यह है कि वे अच्छा फिल्में बनाना शुरू कर दें।”

पेरिस में देखने को मिला अनन्या पांडे का हॉट लुक

लगता है केआरके को पहले ही पता था कि उनके इस ट्वीट के बाद अकाउंट सस्पेंड हो जायेगा। तभी तो अपने दुसरे अकाउंट से मौका पाते ही फ़िल्मी सितारों पर कमेंट करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ को अपने निशाने पर लिया है।

इससे पहले केआरके ने आमिर खान की स्टारर फिल्म फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का क्लाइमैक्स अपने ट्विटर हैंडल से रिवील कर दिया था जिसके बाद केआरके ने आमिर को उनका ट्विटर हैंडल सस्पेंड किए जाने के लिए जिम्मेदार ठहराया और साथ ही यह धमकी भी दी कि यदि उनका अकाउंट रीस्टोर नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेंगे।

20 साल बाद जेम्स कैमरून ने खोले टाइटैनिक के रहस्य



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zzzK62

Comments