sss

; //]]>

कुलभूषण जाधव मामले में पाक सरकार ने लिया ये अहम फैसला - Khabar NonStop

Kulbhushan-Jadhav

कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दरअसल, सरकार ने वहां के जेल में जासूसी के आरोप में बंद भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को उनकी पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है।

पाक सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को जानकारी दी है कि कुलभूषण जाधव की पत्नी कुलभूषण से मिल सकती है। बता दें कि, कुलभूषण जाधव पाकिस्तान की जेल में मार्च, 2016 से बंद हैं और पाक सेना ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई है भारत इस मामले को अंतराष्ट्रीय अदालत में ले गया था। 18 मई को इस मामले की सुनवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत की 10 सदस्यीय पीठ ने जाधव को फांसी की सजा पर अमल पर रोक लगा दी थी। फिलहाल कुलभूषण जाधव ने पाक सेना के मुखिया कमर जावेद बाजवा के पास अपनी सजा माफ करने की अर्जी दी हुई है।

संदिग्ध पाकिस्तानी गिरफ्तार, आईएसआई एजेंट होने का शक



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zz6tcu

Comments