sss

; //]]>

अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त, इन धाराओं में होगी कारवाई - Khabar NonStop

illegal mining

बुलन्दशहर। जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा है कि आये दिन अवैध खनन के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त हो रही है। अवैध खनन माफियाओं में नरेन्द्र सिंह पुत्र नेपाल सिंह निवासी-बांजरपुर तहसील सदर जिला गौतमबुद्धनगर एवं जीतपाल सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी 908 नबलपुरा-5, सिटी स्टेशन खुर्जा का नाम मुख्य रूप से संज्ञान में आया है।

रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़ हजारों की नगदी चोरी

गिरोह बनाकर हो रहा खनन

उन्होंने बताया कि नरेन्द्र सिंह द्वारा तसहील सदर, सिकन्द्राबाद व स्याना व जीतपाल सिंह द्वारा तहसील खुर्जा में गिरोह बनाकर अवैध खनन किया जा रहा है। इन दोनों के विरूद्ध सहायक भू-वैज्ञानिक बुलन्दशहर द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज करायी जा चुकी है।

बूचड़खानें की धज्जियां उड़ती दिखाई दी

इन धाराओं में होगी करवाई

उन्होंने इन दोनों व्यक्तियों एवं गैंग के सदस्यों को चिन्हित करते हुए खनन माफियाओं के रूप में दर्ज किया जाये और इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की जांच की जाये साथ ही गुण्डा/गिरोह बन्दी अधिनियम में इनके विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। यदि इनके नाम शस्त्र लाईसेंस है तो उसके निरस्तीकरण की रिपोर्ट एवं अवैध खनन में अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में गैंगस्टर एक्ट 14(1) की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि ऐसे पेशेवर अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए थानों को निर्देशित करते हुए अवैध खनन की प्रभावी रोकथाम के लिए कड़े निर्देश जारी किये जायें।

चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, गन हाउस पर शुरू छापेमारी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zi5KQd

Comments