मुलायम सिंह यादव: राम सिर्फ उत्तर भारत में, कृष्ण पूरे देश में पूजे जाते हैं - Khabar NonStop
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के राम मंदिर आंदोलन को कमजोर करने के लिए भगवान कृष्ण को आगे कर दिया है। सैफई में अखिलेश यादव की ओर से भगवान कृष्ण की 50 फुट ऊंची प्रतिमा लगवाई गई है। इसके बाद अब मुलायम सिंह ने कृष्ण को पूरे देश का आराध्य बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कृष्ण को राम के मुकाबले अधिक पूजनीय बताया।
जानें क्यों, हार्दिक पटेल हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल
क्या कहा मुलायम सिंह यादव ने
मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि राम हमारे आदर्श हैं, श्रीकृष्ण ने समाज के हर तबके को समान माना और यही कारण है कि कृष्ण को पूरा देश समान रूप से पूजता है, हमको यह स्वीकार करना पड़ेगा। जबकि राम सिर्फ उत्तर भारत में ही पूजे जाते हैं।
धर्म की राजनीति कर रही बीजेपी
मुलायम सिंह यादव गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासन कर रही बीजेपी विकास नहीं कर रही है, वह सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। हिंदुओं को अयोध्या का राम मंदिर, दीपोत्सव और बनारस में आरती जैसे कार्यक्रम कराकर एकजुट किया जा रहा है। किसानों ने एसपी सरकार में तरक्की की और उनके लिए तमाम योजनाएं भी चलाई गईं।
हिंदुस्तान के बाहर भी कृष्ण का नाम
मुलायम ने राम और कृष्ण को लेकर कहा कि, ‘यादव समाज श्रीकृष्ण का वंशज है। और वह भी कृष्ण की तरह ही सब को एक ही समान मानता है। इतना ही नहीं हिंदुस्तान के बाहर भी कृष्ण का नाम है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यादव समाज के किसी भी कार्यक्रमों में सिर्फ यादवों का ही सम्मान नहीं किया जाए, बल्कि हर तबके का सम्मान किया जाए।
भगवान कृष्ण की प्रतिमा सैफई में बनकर तैयार हो गई है। और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव लालू यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में इसका अनावरण करेंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AdvTzC
Comments
Post a Comment