वाराणसी की अदालत में कमल हासन के खिलाफ सुनवाई आज - Khabar NonStop
अभिनेता कमल हासन के दिए गए विवादित बयान जिसमें हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने वाली टिप्पणी के बाद वाराणसी की एक अदालत उनके खिलाफ शिकायत पर सुनवाई आज करेगी।
‘टाइगर ज़िंदा है’ का ट्रेलर 7 नवम्बर को होगा रिलीज
इन्होंने की अर्जी दाखिल
कमल हासन के खिलाफ अर्जी दाखिल करने वाले वकील कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया था कि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शिकायत पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता कमलेश ने वाराणसी न्यायालय के एसीजेएम की अदालत में एक याचिका दायर कर के कमल हासन के ऊपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
सारा अली खान की डेब्यू फिल्म में आई रुकावट
ये था पूरा मामला
भिनेता कमल हसन पर तमिल साप्ताहिक मैगजीन आनंद विक्टन में हिन्दू आतंकवाद की टिप्पणी करने पर वाराणसी की एक अदालत में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसीजेएम ने इस मामले की सुनवाई 4 नवम्बर को करने का निर्णय किया है। याचिकाकर्ता ने तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के हवाला देते हुए एसीजेएम से मुकदमा चलाने की गुहार लगाई है, जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lQ8dLl
Comments
Post a Comment