योगी आदित्यनाथ: अयोध्या विवाद पर अब बातचीत का कोई मतलब नहीं, बहुत देर हो चुकी है - Khabar NonStop
लखनऊ। अयोध्या विवाद के मसले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मसले पर अब बातचीत का कोई मतलब नजर नहीं आ रहा है। बहुत देर हो चुकी है।
मिशन ‘राम मंदिर’: श्रीश्री CM योगी से मिलने पहुंचे लखनऊ
कब आया बयान
सुप्रीम कोर्ट में 5 दिसंबर को सुनवाई शुरू होने वाली है। सीएम योगी का यह बयान तब आया है जब गुरुवार को श्री श्री रविशंकर मध्यस्थता की पेशकश के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। तथा सभी पक्षकारों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। लखनऊ में बुधवार को इससे पहले श्रीश्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। योगी के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर यह मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर चर्चा की गई थी।
श्री श्री रविशंकर ने कहा
बुधवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा था कि मध्यस्थता करने वाले कोई प्रस्ताव लेकर नहीं जाते हैं। और सभी पक्षों से अभी खुले दिल से बातचीत हो रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ” वे अयोध्या में सभी साधु-संतों से मिलेंगे”। सुलह के फार्मूले पर उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि सौहार्द्र कायम हो। पर अभी सुन्नी वक्फ बोर्ड से बात नहीं हुई है।
मुस्लिम संगठनों ने कहा
वहीं, मुस्लिम संगठनों ने श्रीश्री रविशंकर के प्रयासों से ज्यादा उम्मीद ना लगाते हुए कहा कि हिन्दू आध्यात्मिक गुरु पहले अपना फार्मूला पेश करें, तभी बात आगे बढ़ सकती है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mwwp5H
Comments
Post a Comment