इस पाकिस्तानी क्रिकेटर की मौत की फैली अफवाह, खुद बताई सच्चाई - Khabar NonStop
सोशल मीडिया पर अक्सर ही फेक न्यूज़ आती ही रहती है और लोग बिना सच्चाई जाने उस खबर को सच भी मान लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल के साथ हुआ जब उनकी मौत की झूटी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
धोनी ने श्रीनगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल का किया दौरा
हद तो तब हो गयी जब इस खबर को सच मानकर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। हुआ यूं कि, उमर अकमल से मिलता-जुलता एक शख्स की पाकिस्तान के एक अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जब इस शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैलने लगी। सभी लोग उस तस्वीर को अकमल समझकर ट्वीट भी करने लगे। धीरे धीरे ये अफवाह आग की तरह जब फैली तो खुद अकमल को सामने आकर सफाई देनी पड़ी की वो ठीक है और स्वस्थ हैं। अकमल ने ट्वीट करके एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वो अभी जिंदा हैं और अल्लाह की दुआ से मैदान पर अगले मैच में उतरने के लिए तैयार भी हैं। इसके साथ ही अकमल ने अपने फैन्स से यह भी आग्रह किया कि उनके मैसेज को तेजी से रिट्वीट किया जाया ताकी उनके मरने की अफवाह को और फैलने से रोका जा सके। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और 29 नवंबर को नेशनल टी20 कप के सेमीफाइनल में खेलूंगा।’
Allhamdulillah I am safe n perfectly fine in Lahore all news coming from social media is fake
And Insha Allah I will join #National20cup2017 #Semifinale— Umar Akmal (@Umar96Akmal) November 27, 2017
http://pic.twitter.com/rmhfTOjE4N
— Umar Akmal (@Umar96Akmal) November 28, 2017
सचिन तेंदुलकर को सम्मान, बीसीसीआई ने नंबर 10 जर्सी को किया रिटायर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ndBFvv
Comments
Post a Comment