आजादी के नायक रहे क्रन्तिकारी नेता का ये हश्र, लोग उतरे सड़कों पर - Khabar NonStop
हरारे। जिंबाब्वे में सत्तापलट के लिए लोग सड़कों पर आन्दोलन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आज इस सम्बन्ध में पार्टी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में राष्ट्रपति रोबर्ट मुगाबे को हटाने के बारे में बिचार किया जायेगा और उप राष्ट्रपति एमर्सन नांनगाग्वा को पदस्थ किया जा सकता है। इस बात की जानकारी पार्टी सूत्रों के माध्यम से मिली।
ईरान-इराक सीमा पर भूकंप में मरने वालों की संख्या हुई 207
राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी को बनाया उम्मीदवार
जानकारी के मुताबिक सत्ताधारी पार्टी के सेंट्रल बोर्ड की बैठक आज होनी है। इस बैठक में राष्ट्रपति की पत्नी ग्रेस को भी बर्खास्त करने का फैसला लिया जा सकता है। हालांकि राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी को ही अपना उत्तराधिकारी बनाया है। राष्ट्रपति रोबर्ट मुगाबे की पत्नी ग्रेस सत्ताधारी पार्टी की महिला विंग की मुखिया है। राष्ट्रपति मुगाबे के विरोध में कभी उनके सहयोगी रहे लोग भी सड़कों पर उतर आये हैं। लोगों ने राजधानी हरारे में विरोध मार्च निकालने के बाद मुगाबे से सत्ता छोड़ने की मांग की। इन लोगों ने सेना के कदम को सही बताया।
चीन: ईसा मसीह की तस्वीरें हटा लगाए चिनफिंग के पोस्टर
आजादी के नायक 1980 से हैं सत्ता में
93 वर्षीय मुगाबे जिंबाब्वे की आजादी के नायक रहे हैं। वह अब भी सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं। सेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति मुगाबे को उनके ही घर में नजरबन्द कर उनके सारे अधिकार छीन लिए हैं। रोबर्ट मुगाबे सत्ता छोड़ना नहीं चाहते हैं।
जब जापानी रेलवे कंपनी को मांगनी पड़ी माफ़ी, ये थी वजह
देश की जनता कर रही मांग
आजादी के नायक रहे मुगाबे को अब देश की जनता भी बर्खास्त करने की मांग कर रही। वहीं मुगाबे के साथी रहे आजादी के नायकों के संगठन के मुखिया क्रिस मुत्सवांग्वा ने कहा, “मुगाबे का समय पूरा हो चुका। सेना के जनरलों ने अच्छा काम किया। हम अपने देश का सम्मान पुन: स्थापित करना चाहते हैं। ज्यादातर लोग उप राष्ट्रपति पद से बर्खास्त एमर्सन नांनगाग्वा को राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं।”
नरेंद्र मोदी के ट्वीट्स पर अमेरिकी यूनिवर्सिटी में हुआ शोध
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yXpFzK
Comments
Post a Comment