चित्रकूट: विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त जारी - Khabar NonStop
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। कांग्रेस शुरूआती रूझानों में बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा से नौवे राउंड में 18 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा दूसरे स्थान पर है। 9 नवंबर को वोट डाले गए थे। यह सीट कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह को निधन के बाद खाली हो गई थी। प्रेम सिंह लगातार तीन बार से कांग्रेस के टिकट पर विधायक थे। यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। चुनाव में 65 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके वोट डाले थे।
https://twitter.com/ANI/status/929585284328538113
इस सीट पर कांग्रेस ने नीलांशु चतुर्वेदी को भाजपा ने शंकर दयाल त्रिपाठी के सामने चुनावी मैदान में उतारा है। चुनावी मुकाबले में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें से दो महिलाओं हैं। जानकारी के अनुसार, पहले राउंड में वोटों की गिनती से भाजपा उम्मीदवार आगे था, लेकिन दूसरे राउंड में कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी ने बढ़त बना ली, जो अभी तक जारी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ay1Hvj
Comments
Post a Comment