पद्मावती के विरोध में चित्तौड़गढ़ में बंद रहे निजी स्कूल - Khabar NonStop
संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ शुरुआत से ही विवादों का हिस्सा रही है। लेकिन फिलहाल की बात करें तो अब जैसे-जैसे फिल्म के रिलीज होने समय नजदीक आ रही है वैसे-वैसे इसका विरोध भी बढ़ता जा रहा है।
दीपिका पादुकोण: पद्मावती का किरदार ज्यादा कठिन और चुनौतीपूर्ण
चित्तौड़गढ़ में हुआ विरोध
राजस्थान के उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले में आज फिल्म के विरोध में निजी स्कूल बंद रहे। गैर अनुदानित शिक्षण संस्था संचालक समिति के आह्वान पर यह बंद किया गया हैं। सदस्यों ने कहा कि चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास के लिए पूरे विश्व में शक्ति, भक्ति एवं त्याग की धरा के रूप में जाना जाता है, उसी चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मिनी के चरित्र को फिल्म पद्मावती में गलत ढंग से दिखाया जा रहा है। इसके विरोध में 3 नवंबर को जिले के सभी निजी स्कूल भी शामिल रहें।
जिला प्रवक्ता दुर्गाप्रसाद वैष्णव ने बताया
वैष्णव युवा संस्थान के जिला प्रवक्ता दुर्गाप्रसाद वैष्णव का कहना है की वैष्णव समाज भी फिल्म का विरोध कर रहा है। वैष्णव युवा संस्थान के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें यह तय किया गया कि वैष्णव (बैरागी) समाज फिल्म के विरोध में सर्वसमाज की ओर से 3 नवम्बर को चित्तौड़गढ़ बंद का पूर्ण समर्थन करता है।
परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर को क्यों कहा ‘सेक्सी’
सिनेमाघर होंगे बंद
चित्तौड़गढ़ जिले में किसी भी सिनेमाघर में ना तो फिल्म लगने देंगे और ना ही कहीं पोस्टर-बैनर आदि लगने देंगे। राजस्थान में विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार को मुंबई में भी राजपूताना समाज के लोग एकजुट हुए। फिल्म में कुछ गलत न दिखाया जाए इसी वजह से उनका प्रतिनिधि मंडल फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की कम्पनी के सीईओ से मिला।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lLp69V
Comments
Post a Comment