EC की रोक के बाद भी केंद्रीय मंत्री ने राहुल को कहा पप्पू - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। उतर प्रदेश सरकार प्रदेश मे तहसील लेवल पर 20 घंटे लाइट देने का दावा करती है लेकिन उनके इस दावे पोल तो जब खुल गई जब भाजपा के केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री डा.महेश शर्मा को निकाय चुनाव के चलते पहासू नगर पंचायत मे जनसभा के दौरान लाइट जाने पर आधा घंटे अंधेरे मे ही मच पर बैठना पड़ा।
निकाय चुनाव की तैयारी पर अधिकारी रख रहे हैं कड़ी नजर
मुलायम सिंह को मारने की साजिस!
देश के केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री डा. महेश शर्मा ने सपा सुप्रीमों रहे मुलायम सिंह के 79 वें जन्मदिन की रात को कहा कि मुलायम सिंह दुनिया में न रहे, इसके लिए चाचा भतीजे ने लडना शुरू कर दिया। मायावती दलित की बेटी बनकर आयी थी लेकिन मायावती दौलत की बेटी बन गई अगर वो दलितों को आगे बढ़ाती तो हम भी उनके पैर छूते वो दौलत की बेटी बन गई इसीलिए प्रदेश की जनता उसे उत्तर प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सरकार पाटिर्यों की बनती है एक परिवार की नही बनती है।
मुलायम सिंह के जन्मदिन पर उत्सव का माहौल
पप्पू देश चलाएगा?
जवाहर लाल नेहरू, इन्दिरा गांधी, विदेश में पढे राजीव गांधी, यही नही तुम्हारा वो बबुआ पप्पू क्या देश प्रदेश चलायेगें। राहुल गांधी को मोदी के मंत्री डा. महेश शर्मा ने तब पप्पू कहकर यूपी के बुलन्दशहर में सम्बोधित किया जब कि गुजरात में चुनाव आयोग राहुल गाँधी को पप्पू कहने पर रोक लगा चुका है। डा.महेश शर्मा बुलन्दशहर के पहासू में नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी पदम सिंह तौमर के समर्थन में बुद्धवार की रात को चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
सीएम ने किया नगरपालिका चुनाव का दौरा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A0FMjx
Comments
Post a Comment