5000 करोड़ का घोटाला, उद्योगपती गगन हुआ गिरफ्तार - Khabar NonStop
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ कांग्रेस नेताओं और कई बड़े अफसरों के करीबी उद्योगपती गगन धवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ़्तारी करीब पांच हजार करोड़ के घोटाले की जांच के सिलसिले में दिल्ली में की है। माना जा रहा है कि गगन ने कई अफसरों को भी धन दिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस के कई अफसरों की भूमिका भी शक के घेरे में है। दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों के खिलाफ जांच भी की जा रही है।
नेहरू कहा करते थे कि हम जनसंघ को जड़-मूल से उखाड़कर फेंक देंगे: नरेंद्र मोदी
खुलेंगे कई बड़े राज
उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि धवन को शुरुआती पूछताछ में पूरा सहयोग न करने के बाद अरेस्ट किया गया है। इस मामले में गगन की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े नामों में बारे में जानकारी मिलने की संभावना है। उसे दिन में कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश की जा रही है। रिमांड पर लेने के बाद बड़े राज खुलने की संभावना है। आरोप है कि गगन ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैकों को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाया है। सदेसारा ग्रुप की ‘स्टर्लिंग घोटाले’ के नाम से हो रही जांच के तहत सीबीआई के केस में भी गगन का नाम है। ईडी ने गत अगस्त में गगन और दिल्ली के एक पूर्व विधायक के यहां छापेमारी की थी। उसके बाद परत खुलती गईं और बड़े नामों की तरफ दिशा बढ़ गई।
नहीं होगी खिचड़ी नेशनल डिश, रिकॉर्ड के लिए होगा आयोजन
कई आईएएस अधिकारियों के भी नाम शामिल
ईडी को पता चला है कि गगन ने कई नौकरशाहों को लाखों रुपये के पेमेंट किए हैं। आईआरएस अफसर सुभाष चंद्रा को 30 लाख रुपये दिए गए। आईएएस मानस शंकर को 40 लाख रुपये दिए गए। इस बारे में कागजात भी हाथ लगे हैं। दिल्ली पुलिस के कई बड़े अधिकारियों की भूमिका की भी जांच ईडी कर रहा है। कुछ बड़े अफसरों और नेताओं के बारे में ईडी के सामने संकेत हैं। आगे पूछताछ में राज खुल सकते हैं।
तो क्या वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग थी पहले से फिक्स!
कांग्रेस के राज में हुए अनगिनत घोटाले
कांग्रेस के इतिहास में एक घोटाले की चर्चा खत्म नहीं होती है उतने में दूसरा घोटाला सामने आ जाता है और उसका आंकड़ा पहले से काफी अधिक होता है। इसमें एक लाख ७६ हजार करोड़ का टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, ७६ हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला तथा शहीदों के फ्लैट हड़पने वाला आदर्श सोसायटी घोटाला, दस लाख करोड़ का कोयला घोटाला आदि कर्इ बडे घोटालों का समावेश है। पैसों के लिए ये नेता तथा उद्येगपती किसी भी हद तक जा रहे है। आज देश में भ्रष्टाचार सभी ओर से पनप रहा है। भ्रष्टाचार के कारण आज देश की क्या दु:स्थिती हो चुकी है। ऐसी स्थिती केवल भारत में ही उत्पन्न हो सकती है। हाल ही में फोर्ब्स ने किए अभ्यास के अनुसार भारत पूरे एशिया में सबसे भ्रष्टाचारी देश है।
BJP प्रवक्ता नहीं गा पाए ‘वंदे मातरम’, लाइव शो में हुई किरकिरी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z6bI5Q
Comments
Post a Comment