35 हजार शब्दों में लिखा गया ट्वीट, दो लड़कों ने जाल में फंसाया ट्विटर को - Khabar NonStop
नई दिल्ली। बुधवार को ट्विटर ने ट्वीट करने की वर्ड लिमिट को 140 से बढ़ाकर 280 कैरेक्टर कर दी है। लेकिन, जर्मनी के दो युवकों ने कैरेक्टर की हर लिमिट को पार कर दिया। और ये दोनो ने अपनी होशियारी से किया है। उन्होंने एक ट्वीट में 35 हजार कैरेक्टर लिखकर ट्विटर को चौंका दिया। ऐसा करने से वे चंद मिनटों में वर्ड फेमस हो गए।
ट्विटर पर अब 280 कैरेक्टर्स में करें ट्वीट
एक खामी का उठाया फायदा
इन दोनो ने ट्विटर की एक खामी का फायदा उठाया है। जर्मनी के इन दोनों लड़कों ने ट्विटर को यह दिखा दिया कि इनके लिए कैरेक्टर की कोई सीमा नहीं है। ट्विटर ने इनके ट्वीट को तुरंत डिलीट करके अकाउंट पर अस्थायी बैन लगा दिया है। और बाद में यो बैन हटा भी दिया गया। दोनो ने इस ट्वीट की पहली लाइन में लिखा है, दोस्तों! @Timrasset और @HackneyYT कैरेक्टर लिमिट को क्रॉस कर सकते हैं ! विश्वास नहीं होता? तो देखिए 35000 कैरेक्टर्स का सबूत। इसके बाद उन्होंने एक लंबा ट्वीट लिख डाला जिसमें कैरेक्टर की कोई सीमा नहीं थी।
आखिर कैसे किया इतना बड़ा ट्वीट
सब यही सोच रहे हैं कि इतना बड़ा ट्वीट आखिर किया कैसे गया। ट्विटर की लिमिट को इन दोनों ने ब्रेक कैसे किया। दरअसल, उसका URL ट्वीट की मेन बॉडी होता है। ट्विटर URL को एक ही कैरेक्टर मानता है। मसलन, अगर आप www. के आगे जितने चाहे कैरेक्टर बिना स्पेस के लिखेंगे और आखिर में .com या .in जैसा कुछ लगाएंगे तो उसे एक ही कैरेक्टर मानेगा ट्विटर। जर्मनी के इन दोनों लड़कों ने इसी बग का इस्तेमाल करके 35 हजार कैरेक्टर का ट्वीट पोस्ट किया। हालांकि, ट्विटर का कहना है कि अब ऐसा करना मुमकिन नहीं है। भविष्य में ऐसा न हो, इसलिए ट्विटर इस पर काम कर रहा है। इन दोनों के बाद काफी यूजर्स ने ये करने का ट्राई किया लेकिन, ट्विटर ने इस पर रोक लगा दी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iHybMl
Comments
Post a Comment