sss

; //]]>

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी को नौकरी देने की बात पर भिड़े हुड्डा और खट्टर - Khabar NonStop

hoodaभारत की बेटी मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर इस उपलब्धि को भारत के नाम करने के लिए देश को गर्व करने का मौका दिया है।उन्होंने तो अपनी मेहनत और लगन से देश का नाम रोशन कर दिया लेकिन लगातार उनका नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें की मानुषी को लेकर हरियाणा के पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्रियों के बीच जंग छिड़ गई है।

भागवत ने कहा अयोध्या में केवल राम मंदिर बनेगा, आग खेल रहा है RSS: ओवैसी

जानें क्या है मामला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का कहना है कि ओलंपिक खिलाडियों की तरह मानुषी को भी सरकार की तरफ से छह करोड़ रुपये, जमीन और नौकरी मिलनी चाहिए। हरियाणा में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हुड्डा ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) सरकार को छह करोड़ रुपये, जमीन और नौकरी देकर मानुषी को सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानुषी को वैसा ही सम्मान दिया जाना चाहिए जैसा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।

सीएम खट्टर का कहना

हुड्डा इस मांग पर हरियाणा के सीएम खट्टर का कहना है की पूर्व मुख्यमंत्री ने जो कहा है यह उनकी प्रकृति और उनका मिजाज है क्योंकि उनकी सोच जमीन और नकदी तक ही सीमित है। लोगों को इन सबसे ऊपर उठकर सोचना चाहिए। सीएम के इस जवाब के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा, ‘‘मैं जिस बारे में बात कर रहा हूं वह एक गंभीर मुदृा है। जो मैंने कहा, मानुषी उस सम्मान के योग्य है। उसने पूरे राज्य और देश को गौरवान्वित किया है। लेकिन आज तक साक्षी मलिक को नौकरी नहीं मिली है।

मुझे गाली देने से स्मॉग कम होगा तो सुबह शाम मुझे गाली दो: केजरीवाल

कई खिलाड़ी है जिन्हे नौकरी नहीं मिली है

कई ऐसे खिलाडी हैं जिन्हें नौकरी दी जानी चाहिए थी लेकिन पिछले तीन साल में कुछ नहीं हुआ है।’ हुड्डा ने कहा, मेरा मानना है कि बेटियों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए और ऐसी हल्की बातों से उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। मुझे नहीं लगता है कि खट्टर साहब पर इसका आरोप लगाना चाहिए क्योंकि यह दर्द वही व्यक्ति समझ सकता है जिसकी अपनी बेटी होती है।’’ इस पर खट्टर ने कहा कि वह पूरे हरियाणा को अपना परिवार समझते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zmcxnW

Comments