Winter Season : हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
हेल्थ डेस्क। आप भी जानते है कि सर्दियों का मौसम आने वाला है और बदलते मौसम के कारण हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। और यही नहीं बदलते हुए मौसम के कारण हमें कई बीमारियां जैसे कि सर्दी-जुकाम, बुखार, आंखों में जलन और छाती जमना अादि होती है। अगर आप इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही करेंगे तो आपको भी इन बीमारयों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको यह बताने जा रहे है कि हेल्दी फूड और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए अाप इस समस्या से जल्द ही छुटकारा पा सकते है। आइए जानते है इसके बारे में ….
(1) कई लोग अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त होते है कि वे सोने का भी ठीक से ख्याल नहीं रखते और स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद लेना बहुत ही जरूरी होता है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनका इम्यून सिस्टम अधिक प्रभावित हाेता है। इसलिए सेहत को ठीक रखने के लिए पूरी नींद लेना बहुत ही जरूरी होता है।
(2) हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए विटामिन डी की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। क्योंकि विटामिन डी में में एक हार्मोन होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक होता है। विटामिन डी के लिए आप रोजाना सुबह जल्दी उठकर सूर्य की रोशनी या विटामिन डी से युक्त चीजों का सेवन कर सकते है इससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली ही मजबूत नहीं होंगी बल्कि आपको बीमारियों से लड़ने की भी ताकत मिलेंगी।
(3) अधिकतर लोगों के उपर काम का इतना अधिक बोझ होता है कि धीरे-धीरे यह तनाव का कारण बनने लगता है। इसका हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है इससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है। इस समस्या से छूटकारा पाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे आपका शरीर बिल्कुल स्वस्थ रहेंगा।
(4) अगर आप बाहर जाते है तो भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने नाक और मुंह को कवर कर लें। इससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते है। बीमारियों से बचने का यह बहुत ही आसान तरीका है।
The post Winter Season : हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये तरीके appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gAbRDQ
Comments
Post a Comment