sss

; //]]>

Winter Season : यह है सर्दी-जुकाम का रामबाण उपाय

हेल्थ डेस्क। आप भी सभी जानते है कि सर्दियों का मौसम आने वाला है और इस मौसम में अक्सर सभी को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है जैसे:- सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की खराश आदि। बदलते मौसम का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही गलत असर पड़ता है। अक्सर कई लोग सर्दी-खांसी या जुकाम होने पर कई तरह की दवाइयों का सेवन करते है लेकिन ये दवाइयां सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकती है। इसलिए आज हम आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है जिससे आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेंगा। यही नहीं सर्दी-जुकाम होने पर आयुर्वेदिक सिरप का इस्तेमाल करने से जल्दी फायदा मिलता है। आज हम आपको घर पर ही यह सिरप बनाने के बारे में बताने जा रहे है …

– आवश्यक चीजें :-
(1) 10-12 तुलसी के पत्ते
(2) 3-4 लौंग
(3) 2 चम्मच शहद
(4) चुटकीभर सेंधा नमक
(5) सोंठ और दालचीनी पाउडर
(6) 2-3 काली मिर्च

– बनाने का आसान तरीका :-


यह सिरप बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी के पत्ते, लौंग, सेंधा नमक, काली मिर्च, सोंठ और दालचीनी पाउडर लेकर इनको अच्छे से पीस लें। अब इसे एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। और फिर जब पानी आधा रह जाएं तो गैस बंद दें। इसके बाद इसमें अब इसमें शहद मिलाएं। लीजिए सिरप बनकर तैयार है। अब इसे कांच की शीशी में भरकर रख लें। और सर्दी-जुकाम, गले में खराश होने पर इसका सेवन करें। इससे आपकी यह समस्या भी दूर हो जाएंगी और आपकी सेहत पर भी गलत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

The post Winter Season : यह है सर्दी-जुकाम का रामबाण उपाय appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2it6fzb

Comments