sss

; //]]>

हैवानियत: पहले किया लड़की को घर से अगवा और फिर - Khabar NonStop

Minor raped

हरदोई-उत्तर प्रदेश में लड़कियां अपने घर में सुरक्षित कहां रही। आये दिन कई ऐसे रेप के मामले सामने आते हैं जहां हैवानियत और दरिंदगी की दास्तान जब सामने आती है तो रूह कांप जाती है। ताजा मामला हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक लड़की को उसके घर से अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया और सके प्राइवेट पार्ट पर नुकीली चीज़ से हमला किया है।

भागलपुरः गैंग रेप पीड़िता ने की आत्महत्या

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, हरदोई जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की मां की अचानक तबियत खराब हो गयी जिसके बाद पीडिता की माँ को उसके पिता तुरंत अस्पताल ले कर गए। बस फिर क्या था दरिंदो को मौका मिल गया और लडकी को अकेला पाकर दो लोगों ने उसे अगवा कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जब पीडिता के घरवाले घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी लड़की के गायब होने की सूचना लोनार पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।पुलिस थाने में सुचना देने के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो उनकी लड़की घर पे ही थी और उसने अपने पिता को अपने साथ हुई हैवानियत को बताया।

जब बिगड़ी पीड़िता की हालत

उधर, पिता ने जब पुलिस को इस मामले की जानकारी दी तो उल्टा पुलिस मामले कोदर्ज करने की जगह फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे डाली। पीडिता की जब हालत बिगड़ी तो उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद महिला थाने में पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर गांव के ही उदयभान और नन्हे के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जब वह घर में अकेली थी, तभी दो लोग उसे जबरन उठा ले गए। उन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट पर नुकीली चीज से हमला भी किया। जब वह चीखने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया, आंख पर पट्टी और हाथ-पांव बांध कर बांस के झाड़ में फेंक दिया गया। जैसे-तैसे पीडिता वहसियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती बताई।

गौरतलब है कि, इस पुरे मामले में पुलिस की अनदेखी भी स्सफ दिखाई दे रही है। पहले पुलिस ने मामले में पीडिता के परिजनों को फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दे डाली लेकिन जब पीडिता की हालत बिगड़ी तब पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया।

मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया गैंग रेप



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gHwqyx

Comments