sss

; //]]>

बुलंदशहर: भाई ने की भाई की हत्या - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर में चचेरे भाई ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के पीछे मृतक द्वारा आरोपी पर छींटाकशी करना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या

फिल्हाल, आरोपी अभी फरार है। मामला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के हीरापुर कला की घटना है। बता दें कि आज सुबह रोहताश खेत पर शौच करने के लिए गया था। रोहताश के पीछे उसके ताऊ का बेटा सुभाष भी शौच करने के लिए खेत पर गया था। बताया जा रहा है कि मृतक रोहताश आरोपी सुभाष छींटाकशी करने लगा। जिससे सुभाष भड़क गया और रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की माने तो आरोपी सुभाष अभी फरार है जिससे जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जायेगा।

मऊः युवती का गला रेत कर हत्या का प्रयास



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kZbbg8

Comments