धनतेरस आज, ग्राहकों के इंतजार में बाजार, आज खूब होगी धनवर्षा - Khabar NonStop
मेरठ-धनतेरस आज है और इसको लेकर बाजार गुलजार है। धनतेरस को लेकर कारोबारियों ने भी पूरी तैयारी कर रखी है और अब उन्हें ग्राहकों का इंतजार है। बाजार में इस बार नई-नई वैराइटी उतारी गई और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
इस बार का धनतेरस और दिवाली पर्व अनोखा, 27 साल बाद बन रहा ये संयोग…
धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। बर्तन व्यापारियों ने भी अपने यहां पूरी तैयारी कर रखी है। पीतल के बर्तन से लेकर स्टेंनलस सभी के बर्तन बाजार में मौजूद है। खासकर गृहणियों को स्टेनलस बर्तन पंसद आ रहे हैं। अगर बात ज्वैलरी के करें तो नए-नए डिजाइन इस बार मार्केट में मौजूद हैं। किसी को सोने के कंगन पंसद आ रहे हैं तो किसी को कानो के झूमके। इस बार पद्मावती ज्वैलरी सबसे ज्यादा डिमांड में है। इसके साथ ही बाजार में सोने-चांदी के सिक्के भी अलग-अलग रेंज में है। वहीं, 2000 हजार का नोट भी मार्केट में आया है जोकि लोगों को खासा पंसद आ रहा है। इसके साथ ही चांदी के लक्ष्मी-गणेश जी भी खूब डिमांड में है। सर्राफा बाजार, सदर सर्राफा, सेंट्रल मार्केट, सदर, बेगमपुल और आबूलेन पर बाजार ग्राहकों का इंतजार कर रहें हैं। कार, बाइक, फ्रिज, वाॅशिंग मशीन, एसी, एलईडी की भी बंपर बिक्री की उम्मीद कारोबारी कर रहें हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज करोड़ों रूपये की धनवर्षा होगी और इसी उम्मीद में दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं।
शोरुम मालिक बोले- ‘धनतेरस पर भी नहीं बिकी इतनी गाड़ियां’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ggKBtJ
Comments
Post a Comment