sss

; //]]>

बुलंदशहर: खाकी के जुल्म के आगे ज़िंदगी ने टेके घुटने.. - Khabar NonStop

Bulandshar

बुलंदशहर-योगीराज में जहां बिना रोक टोक कानून के रखवालों को बिना किसी दबाव काम करने की इजाज़त दी गई है। वहीं यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगने भी आम हो गए हैं। नया कारनामा बुलंदशहर की सिकन्द्राबाद औधोगिक क्षेत्र चौकी पुलिस का है। आरोप है कि ट्रैक्टर चोरी के आरोप में पुलिस मजदूर को घर से पूछताछ के लिए ले गई और पुलिस ने मज़दूर के साथ पूछताछ के नाम पर इतना उत्पीड़न किया कि मजदूर ने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा।

क्या है पूरा मामला ?

ये रोते बिलखते परिजन बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के अंधेल के रहने वाले शकूर के हैं। वो शकूर जो परिवार का मुखिया था, और मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण पोषण करता था लेकिन हँसते खेलते परिवार में उस वक्त कोहराम मच गया जब, एक ठेकेदार ने सिकन्द्राबाद औधोगिक क्षेत्र चौकी में ट्रैक्टर चोरी की तहरीर दी, पूछताछ के लिए शकूर सहित 5 लोगों को बुलाया गया, 4 लोगों को खुद ठेकेदार ही वापस ले आया। लेकिन चौकी पुलिस ने शकूर को पूछताछ के नाम पर चौकी में बिठाके रखा, आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने शकूर की बेरहमी से पिटाई भी की, मृतक के परिजनों की मानें तो परेशान परिवार शकूर की बेगुनाही की दुहाई देता रहा लेकिन ख़ाकी का ज़ुल्म बदस्तूर रात 9 बजे तक चलता रहा। वहीं पुलिस थर्ड डीग्री के बाद भी जब शकूर से कुछ हासिल ना कर सकी तो पुलिस ने मृतक के परिजनों से 20 हज़ार की मांग की, गरीब परिवार पैसे जुटाकर लाया तो शकूर को घर लाया जा सका। लेकिन परिवार को भी इस बात का ज़रा इल्म ना होगा कि शकूर के शरीर पर पुलिस की पिटाई से आने वाली चोट के घाव उस घाव से बहुत छोटे थे, जिसे चोरी के आरोप से गरीब का पूरा परिवार कलंकित हुआ था। वहीं, परिजन शकूर को चौकी से तो ले आए लेकिन शकूर ने गांव के बाहर लगे टावर पर जाकर आत्महत्या करली।

बुलंदशहर: विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या

शकूर की मौत की सूचना पर गाँव के लोगों में गुस्सा पनपता देख बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेन्सिक टीम के साथ भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया। वहीं, पुलिस के आला अधिकारीयों ने मृतक के परिजनों को जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही और परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया, जबकि पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि, बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारी जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की बात जरूर कर रही है, लेकिन ये पहला मामला नहीं जब बुलन्दशहर में ख़ाकी के ज़ुल्म के आगे किसी ज़िन्दगी ने, घुटने टेके हों।

न्याय न मिलने पर युवती ने की आत्महत्या, हंगामा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gKRMKQ

Comments