sss

; //]]>

फेसबुक ने लॉन्च किया वर्चुअल रियलिटी हेडसेट - Khabar NonStop

 Oculus Go

Facebook ने Oculus Connect 4 इवेंट में कुछ नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस इवेंट के दौरान एक स्टैंडअलोन वर्चुअल रियलिटी हेडसेट Oculus Go लॉन्च किया है। Oculus वर्चुअल रियलिटी बेस्ड कंपनी है जिसे फेसबुक ने अधिग्रहण किया था।

इस मोबाइल कंपनी के साथ मिलकर JIO दे रहा 20 जीबी फ्री डेटा

 Oculus Go

यह दूसरे वर्चुअल रियलिटी हेडसेट से काफी अलग है। दूसरे VR हेडसेट को स्मार्टफोन से कनेक्ट करना होता है। इस इवेंट के दौरान मार्क जकरबर्ग ने दो तरह के VR हेडसेट के बारे में बताया और कहा कि ये काफी महंगे हैं लेकिन हमें बजट में अच्छी क्वॉलिटी का VR हेडसेट लाना है।

एक और Samsung स्मार्टफोन फटा, देखें वीडियो

 Oculus Go

मार्क जकरबर्ग ने वर्चुअल रियलिटी पर 1 अरब यूजर्स को लाने का टार्गेट रखा है। इसे इतना सस्ता बनाया जाएगा जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। इस दौरान उन्होंने 199 डॉलर लगभग 13 हजार रूपये का Oculus Go लॉन्च किया है। इसकी खासियत है कि इसमें बिल्ट इन स्पीकर्स भी दिए गए हैं। अगर आपने हेडफोन नहीं लगाया है तो भी आप VR के ऑडियो सुन सकते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z2scIn

Comments