sss

; //]]>

मेरठ सिटी स्टेशन पर शुरू हुई लिफ्ट, यात्रियों को राहत - Khabar NonStop

meerut मेरठ। सोमवार का दिन मेरठ से ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर लेकर आया। दरअसल स्मार्ट रेलवे स्टेशनों में शुमार मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर लम्बे समय के इंतजार के बाद आखिरकार लिफ्ट को यात्रियों के लिए खोल दिया गया। जिससें यात्रियों को काफी राहत महसूस हुई।

डेढ़ साल से चल रहा है काम

इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि प्लेटफॅार्म नम्बर एक पर लिफ्ट और प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर ऐलीवेटर और लिफ्ट दोनों को लगाए जाने का काम पिछले करीब डेढ साल से चला आ रहा था। जिसके बाद सोमवार को लिफ्ट को यात्रियों के लिए खोल दिया गया। हालांकि जानकारी के अभाव में ज्यादातर यात्रियों को एक प्लेटफॅार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए सीढियों का ही सहारा लेना पड़ा।

नगर निगम ने उड़ाई एनजीटी के नियमों की धज्जियां

सेफ्टी फीचर से लैस बनी है

बता दें कि स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट में 13 यात्रियों को ले जाने की क्षमता, अलार्म, फैन, इमरजेंसी कांलिग, समेत कई सेफ्टी फीचर से लैस है। उधर, दूसरी तरफ जहां स्टेशन पर लिफ्ट शुरू होनें यात्रियों के चेहरे खिल गए, तो वहीं नौचन्दी और संगम एक्सप्रेस ने अपनी लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशान किया। सोमवार को संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची तो वहीं नौचन्दी एक्सप्रेस ने यात्रियों को करीब सात घंटे का इंतजार कराया, जिससें यात्रियों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।

गोरखपुर त्रासदी: अखिलेश के इस ट्वीट ने खोली पूर्व सरकार की पोल

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zJ4emJ

Comments