sss

; //]]>

‘धोनी ही होते हैं मैदान पर हमारे कप्तान’ - Khabar NonStop

Yuzvendra Chahal

नई दिल्ली। युवा स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम में एक नहीं बल्कि दो-दो कप्तान हैं। चहल के मुताबिक कप्तान कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी अब भी टीम की कमना संभाले हुए हैं। इस मामले में चहल ने कहा कि, “धोनी भाई अभी भी टीम के कप्तान हैं। मैच के दौरान जब कोहली मिड ऑन या फिर लॉन्ग ऑन में फील्डिंग कर रहे होते हैं तो कोहली के लिए वहां से हमें कुछ बताना आसान नहीं होता ऐसे में धोनी ही हमें सब कुछ बताते और समझाते हैं।

कोहली ने बताया जडेजा और अश्विन के टीम में ना होने का राज

युजवेंद्र ने कहा कि, “धोनी कोहली से कहते हैं कि तुम अपनी जगह पर रहो मैं यहां संभाल लूंगा। धोनी के पास बहुत अनुभव है और उनका अनुभव टीम के काम आता है। मैं खुद को काफी लकी मानता हूं जो मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिल रहा है। भले ही धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन वो हमेशा टीम और मेरे कप्तान रहेंगे।” इसके अलावा चहल ने बताया कि धोनी उन्हें प्यार से ‘छोटे’ बुलाते हैं। जब मैं गेंदबाजी करता हूं तो धोनी मुझसे कहते हैं कि छोटे इस गेंद को यहां डाल, इसे थोड़ा अंदर डाल।

क्रिकेटर युसूफ पठान ने दिवाली पर किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में युजवेंद्र चहल ने अहम भूमिका निभाई थी अब न्यूजीलैंड के साथ 3 मैच की वनडे सीरीज में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड को भी वनडे सीरीज में धूल चटाने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 22 अक्टूबर वनडे मैच की सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच रविवार दोपहर 1.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

धोनी और जीवा के बीच लड्डू को लेकर हुई लड़ाई, देखें विडियो

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 का टी-20 का वर्ल्ड कप जीता और 2011 का वर्ल्ड कप जीता। 2013 में इंग्लैंड में चैंपिंयस ट्रॉफी भी धोनी के नेतृत्व में जीती गई। धोनी ने 199 वन डे में टीम की कप्तानी की. इनमें से 110 भारत ने जीते और 74 हारे। धोनी ने 72 टी-20 में टीम को लीड किया, इनमें से 41भारत ने जीते और 28 हारे।

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, विराट कोहली को छोड़ा पीछे



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xXy453

Comments