sss

; //]]>

गुजरात चुनाव की तारीख का ऐलान, ये है कार्यक्रम - Khabar NonStop

Gujarat Election 2017

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहला चरण के लिए 9 दिसंबर से वोट डाले जाएंगे।

182 सीटों पर होने हैं चुनाव

बता दें कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं। जिनके लिए पहले चरण की वोटिंह 9 दिसंबर को होनी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 14 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, 18 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। पहले चरण में 19 जिलों में वोट डाले जाएंगे, वहीं दूसरे चरण में 14 जिलों में वोटिंग होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने बताया कि गुजरात के 4.30 करोड़ वोटरों के लिए 50,128 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

किसके पक्ष में हैं गुजरात चुनाव के आंकड़े ? जानें

गौरतलब है कि चुनावों में धांधली रोकने के लिए गुजरात चुनाव में VVPAT मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं महिलाओं की सहूलियत को देखते हुए हर पोलिंग बूथ पर एक महिला चुनावकर्मी मौजूद रहेगी। इसके साथ ही सुरक्षा के नजरिए से बड़ी चुनावी रैलियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करायी जाएगी। बता दें कि गुजरात मे आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है।

भाजपा की बढ़ी मुश्किल, ‘कैश-कांड’ पहुंचा कोर्ट

बाढ के कारण हुई घोषणा में देरी

गुजरात चुनावों की घोषणा में देरी से कांग्रेस नाराज हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि जानबूझकर चुनाव आयोग ने घोषणा में देरी की ताकि भाजपा लोकलुभावन घोषणाएं कर सके। लेकिन चुनाव आयोग का कहना है कि बाढ़ से प्रभावित गुजरात में राहत कार्य जारी है और ऐसे में काफी संख्या में सरकारी बल इस कार्य में लगा हुआ है। यही कारण है कि चुनावों की घोषणा में देरी हुई।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zOAe93

Comments