sss

; //]]>

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को दिया दिवाली तोहफा - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ-इस दीपावली पर बिजली विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को एक तोहफा दिया है। अब उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान बिजलीघर पर भी करा सकता है और एसडीओ कार्यालय पर भी इससे उसे जगह-जगह चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। अब उपभोक्ताओं को सिर्फ हेल्प डेस्क पर जाना होगा और वहीं उसकी सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

लॉयंस क्लब ऑफ मेरठ फिर लगाएगा दीपावली मेला

दरअसल, ये निर्देश पीवीवीएनएल के एमडी अभिषेक प्रकाश ने उर्जा भवन में बुलाई गई 14 जिलों के अधिकारियों की बैठक में दिए। एमडी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें और राजस्व का लक्ष्य भी हासिल करें। इस समीक्षा बैठक में हेल्प डेस्क पर खास फोकस रहा। हेल्प डेस्क के माध्यम से नया कनेक्शन लेने, बिजली के बिल की गडबड़ी ठीक कराने, मीटर में आ रही दिक्कत दूर करने सहित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बैठक में पीवीवीएनएल के नए डायरेक्टर टेक्निकल राजकुमार अग्रवाल का भी स्वागत किया गया। इस बैठक में मेरठ, नोएडा, मुरादाबाद, सहारनपुर और गाजियाबाद के मुख्य अभियंताओं सहित 14 जिलों के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों ने मांगा भीख, नहीं मनाएंगी दीपावली



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2x1jqd0

Comments