sss

; //]]>

‘विज्ञान और तकनीक में अव्वल होगा जम्मू कश्मीर’ - Khabar NonStop

Jammu Kashmir

शाबिर अहमद भट्ट

चेन्नई। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल के दौरान केन्द्रीय विज्ञान और तकनीकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि जम्मू कश्मीर विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छुएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार अन्य राज्यों की तरह जम्मू कश्मीर में भी विज्ञान और तकनीक पर विशेष ध्यान देगी।

‘सबका साथ, सबका विकास’

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास के नारे में विश्वास करती है। यही कारण है कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भी सरकार सभी राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है और इसके लोगों के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी।

पटाखा बैन पर केन्द्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि चेन्नई में तीसरे विज्ञान उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विज्ञान और तकनीक की मदद से किस तरह से आम आदमी के जीवन को सुगम बनाया जाए, इस पर चर्चा की जा रही है।

‘कानून अपना काम करेगा’

इस दौरान जब खबरनॉन स्टॉप के पत्रकार शाबिर अहमद भट्ट ने केन्द्रीय मंत्री से घाटी में जारी एनआईए जांच पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “सभी जांच कानून के दायरे में रहकर की जा रही हैं और हमें एनआईए जांच में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए।”

लश्कर कमांडर के एनकाउंटर पर भड़की हिंसा, 1 की मौत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z76fId

Comments