sss

; //]]>

बिहार में छठ पूजा पर राजनीति शुरू, तेजस्वी ने सुशील मोदी को दी यह चुनौती - Khabar NonStop

Tejashwi Yadav

मंगलवार से आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हुई है। इस बीच बिहार में छठ पूजा को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक ट्वीट किया जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर लालू परिवार पर तंज कसा तो जवाब में तेजस्वी यादव ने उन्हें कड़ी चुनौती दे डाली।

सुशील मोदी ने ट्विट किया, ”करोड़ों रुपयों के मॉल, मिट्टी और जमीन घोटाले में फसने पर जिनके बेटों ने तंत्र मंत्र और वास्तु दोष निवारण के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिया उनकी माता श्री राबड़ी देवी अब संकट से मुक्ति के लिए छठ करने की दुविधा में हैं।” सुशील मोदी ने आगे लिखा, ”पाप की कमाई से कोई भी पूजा कभी सफल नहीं होती।”

21 अक्टूबर को किए इस ट्वीट का जवाब तेजस्वी यादव ने आज दिया। सुशील मोदी पर जोरदार जवाबी हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने लगातार कई ट्वीट किए।

तेजस्वी यादव ने लिखा, ”छठ मैया पर आपकी गिरी हुई टिप्पणी आपके छिछोरापन, छठ मैया के प्रति आपकी घोर घृणा, अपमान और ओछी मानसिकता का परिचायक है।”



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yP9x5Z

Comments