sss

; //]]>

बालों के लिए बेहद लाभकारी हेयर मास्क, एक बार जरूर करें ट्राई - Khabar NonStop

Lady finger
आजकल कैमिकल प्रोडक्टस से होने वाले साइडइफैक्ट से बचने के लिए लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधाने के लिए प्राकृतिक चीजों की तरफ अपना रूख किया है। यहीं कारण है कि कई साइट्स पर ब्यूटी पाने के लिए घरेलू उपाए बताए जाते हैं फिर वह ब्यूटी स्किन की हो या बालों की। लेकिन क्या आप जानते हैं भिंडी भी आपकी और आपके बालों की खूबसूरती को निखार सकता है। जी हाँ, भिंडी में कई सारे जैसे विटामन ए, सी और K पाए जाते है। साथ ही इसमें कॉपर, जिंक, पोटैशियम, फोलेट आदि भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। अगर आप खूबसूरत और लबें बाल चाहते हैं तो निम्न हेयर मास्क का इस्तेमाल करें…

Lady finger

ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं बल्कि एक्सरसाइज से भी मिल सकता है खूबसूरत चेहरा
अदरक हेयर मास्क
एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वाले अदरक का रस निकालकर नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ तेजी से बढती है। क्योकि अदरक का गर्म प्रभाव स्‍कैल्‍प में रक्त संचारण तीव्र करता है जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। इस मिश्रण में आप ग्रीन टी भी मिला सकती हैं। आधे घंटे तक बालों में इसे लगा कर रखे फिर गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इसे जरूर लगाएं।
भिंडी और नींबू का रस
इस हेयर मास्क के लिए पहले पानी गर्म कर लें। फिर इसमें भिंडी डालकर थोड़ी देर छोड़ दें। जब यह ठंड़ा हो जाए तो पानी को छानकर अलग कर लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। कुछे देर बाद बालों को पानी से वॉश कर लें।
भिंडी हेयर मास्क
यदि आपके बाल रूखे हैं तो भिंडी का इस्तेमाल करें। इसमें विटामिन, पोटेशियम, फोलेट आदि होता है जो बालों को कंडीशन करते है। साथ ही रूसी से भी छुटकारा मिल जाता है। 8 से 10 भिंडी लेंकर पानी तो तब तक उबालें जब तक वह गाढा नही हो जाता। अब उस पानी को उतारकर उसमें शहद मिलाकर ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो अपने बालों में लगाएं। फिर 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

पोटैटो हेयर मास्क

आलू का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़े आलू लेकर उसका जूस निकाल लें। अब उसमें नारियल तेल डालकर अच्छे से फेटें। इस मिश्रण से 5-8 मिनट तक हल्के हाथों से सिर की मसाज करें। फिर किसी चीज से बालों को कवर कर लें। फिर आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें।

बालों के पतलेपन से हैं परेशान तो, यहाँ ढूंढे समाधान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xyPEww

Comments