sss

; //]]>

एम्बुलेंस न मिलने पर बच्ची का शव कंधे पर लादे घूमता रहा पिता - Khabar NonStop

Patna

पटना-एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। पटना में एक गरीब बाप अपनी बेटी के इलाज के एम्स पहुंचा था, लेकिन अस्पताल में इलाज के लिए पंजीकरण करने की भागदौड़ में ही उसकी बेटी की मौत हो गयी। हद्द तो तब हो गयी जब पैसे के अभाव में एक बाप एंबुलेंस नहीं कर सका और अपनी बेटी का शव कंधे पर लेकर घूमता रहा।

टीचर की हरकत से समाज हुआ शर्मसार, जानें पूरा मामला

दरअसल, रामबालक नाम का एक आदिवासी अपनी बीमार बच्ची के इलाज के लिए जमुई से मंगलवार को पटना के एम्स पहुंचा था सोचा था शायद यहां उसकी बेटी का इलाज सही तरीके से हो जाये और वो ठीक हो जाएगी। लेकिन उसे क्या पता था कि, यहाँ से भी उसे निराशा ही मिलेगी। पटना एम्स तो रामबालक पहुँच गया लेकिन इतने बड़े अस्पताल में वो समझ नहीं पा रहा था कि इलाज के पंजीकरण कैसे और कहां से किया जाए। इसी चक्कर में एक गरीब बाप एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकता रहा। मदद के लिए वो अपनी बीमार बच्ची की बीमारी का हवाला देता रहा लेकिन न अस्पताल कर्मचारी और न ही कोई डॉक्टर उसकी मदद के लिए सामने नहीं आया। जब तक वो सब समझा और पंजीकरण के लिए लाइन में लगा उसी दौरान बच्ची की हालत और बिगड़ गयी और अस्पताल में ही उसकी मौत हो गयी। गरीब बाप के पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वो अपनी बेटी के शव के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी कर सके। आखिर में मजबूर होकर रामबालक अपनी बेटी के शव को पैदल ही कंधे पर लादकर ले गया।

बता दें कि, रामबालक की बेटी रोशन को बुखार और पेट दर्द की शिकायत थी जिसके इलाज के लिए वो पटना के एम्स पहुंचा था लेकिन सही समय पर इलाज न हो पाने पर रामबालक की बेटी की मौत हो गयी। इस पुरे मामले मानवता एक बार शर्म से झुक गई है अस्पताल में किसी भी कर्मचारी और डॉक्टर ने अगर थोड़ी संवेदनादिखाई होती तो शायद आज रामबालक की बेटी आज जीवित होती।

मऊ में मानवता हुई शर्मसार, जानें इस खबर में



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yrgWss

Comments