जब अंबानी की पार्टी में हुआ करण-कंगना का आमना-सामना - Khabar NonStop
मुंबई। क्या होगा जब आपको पता चले कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्ममेकर करण जौहर एक ही इवेंट में आमने-सामने आ जाएँ? दोनों के बीच कैसे रिश्ते हैं ये तो जगजाहिर हो ही चुका है। लेकिन हाल ही में दोनों स्टार भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पार्टी में नजर आए। लेकिन इस पार्टी के बाद जो हुआ वो जानना भी आपके लिए दिलचस्प है।
तलवार मामले में इरफान खान ने दिया ये बयान…
गौरतलब है कि करन और कंगना रका विवाद जबसे शुरू हुआ है तभी से दोनों एक-दूसरे से कोसों दूर नजर आते हैं। लेकिन मुंबई में ही मुकेश अंबानी के न्यौते को ठुकराना दोनों के लिए नामुमकिन था। लिहाजा दोनों स्टार अम्बानी के इस न्यौते पर पहुंचे। इसलिए अम्बानी ने भी इस बात का पूरा ध्यान रखा कि इन दोनों का आमना-सामना ना हो।
यही कारण था कि कंगना रनौत और करन जौहर की सिटिंग एक-दूसरे के बिल्कुल अपोजिट थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करन जौहर इस पार्टी में जल्दी पहुंचे थे और वह पार्टी में तीसरी लाइन में बैठे हुए थे। वहीं रनौत कंगना करन जौहर की एंट्री के ठीक 15 मिनट बाद पहुंचीं। लिहाजा उन्हें करण जौहर के अपोजिट वाली लाइन में बैठाया गया। खबरों की मानें तो नीता अंबानी से मिलने के बाद कंगना जल्दी में पार्टी से निकल गईं।
आपको बता दें, मुकेश अंबानी की यह पार्टी मामी फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए रखी गयी थी। इस पार्टी में आमिर खान, किरण राव, जायरा वसीम समेत कई सितारे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में आमिर खान और उनकी पत्नी किरण विशेष मेहमान रहे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iaLRCK
Comments
Post a Comment