sss

; //]]>

अस्पताल से नवजात गायब, नहीं मिला कोई सुराग - Khabar NonStop

nascent

प्रतीकात्मक तस्वीर

सुलतानपुर। प्रसव के बाद लेबर रूम से गायब हुए नवजात का अभी तक पता नहीं लग सका है। नवजात को ढूंढने में जहां पुलिस हलकान है वहीं स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों को भी पसीने छूट रहे हैं।

विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार

लेबर रूम से गायब हुआ नवजात 

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर दूबेपुर निवासी विनीता दूबे (28) पत्नी संदीप दूबे को गुरुवार को प्रसव पीड़ा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात सामान्य प्रसव से नवजात का जन्म हुआ। प्रसव के बाद प्रसूता को वार्ड रूम में भेज दिया गया। जबकि इसी बीच लेबर रूम से नवजात गायब हो गया। खोजबीन शुरू हुई तो अस्पताल कर्मियों द्वारा बताया गया कि नवजात को कुत्ता ले गया।

एम्बुलेंस कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

अधिकारी नवजात को बता रहे मृत

हालांकि स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार अधिकारी नवजात को मृत बताकर उन्हें जानकारी देने की बात कह रहे हैं। नवजात के न मिलने पर परिजनों ने हंगामा काटना शुरू किया तो सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं मामले में प्रसूता व उसके ससुर ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सीएमओ डा.सीबीएन त्रिपाठी का कहना कि अभी इंद्रधनुष का कार्यक्रम चल रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की बात कही। इस संबंध में कोतवाल रामबाबू पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।

नवजात शिशु की दुर्दशा कर देगी रोने को मज़बूरः जानें



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zuSMuQ

Comments